Dev Diwali 2026: 84 लाख योनियों से जुड़ा है काशी के घाटों का राज, जानें भगवान शिव के त्रिपुरांतक बनने और कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की पौराणिक गाथा

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 08:45 AM

dev diwali 2026

Dev Diwali 2026:  कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों काशी आते हैं स्वर्ग के देवता? जानें 84 घाटों का धार्मिक महत्व, उत्तरवाहिनी गंगा का रहस्य और भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार की पूरी कहानी।

Dev Diwali 2026: कार्तिक पूर्णिमा को देव दीवाली कहा जाता है। काशी में देव दीवाली का पर्व सिर्फ दीप जलाने और घाटों को रोशन करने का उत्सव नहीं है, बल्कि इसका संबंध भगवान शिव, मां गंगा, देवताओं और सनातन परंपरा से भी जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवता काशी आते हैं और गंगा के तट पर होने वाले दीपदान के साक्षी बनते हैं। यही वजह है कि काशी में देव दीपावली को बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

दीपक को ज्ञान, प्रकाश और शुभता का प्रतीक माना गया है और देव दीपावली को देवताओं की दीपावली कहा जाता है। इस अवसर पर भगवान विश्वनाथ और मां गंगा की आराधना का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके भगवान विष्णु और शिवजी की विधिवत पूजा के बाद दीपदान करते हैं।

PunjabKesari Dev Diwali 2026

काशी के 84 घाटों से जुड़ी मान्यता
काशी के घाटों का देव दीपावली से विशेष संबंध है। मान्यता है कि काशी के 84 घाट 84 लाख योनियों के प्रतीक हैं। गंगा के किनारे करीब 7 किलोमीटर के दायरे में फैले ये घाट काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान हैं। काशी को पहले आनंदवन के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम काशी और फिर वाराणसी प्रचलित हुआ।

PunjabKesari Dev Diwali 2026

वाराणसी का संबंध वरुणा और असि नदियों के बीच बसे क्षेत्र से बताया जाता है। यहां गंगा उत्तरवाहिनी हैं। यानी इस स्थान पर गंगा की धारा उत्तर दिशा की ओर बहती है। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित काशी में देव दीपावली का उत्सव देवताओं के आगमन और उनके स्वागत का प्रतीक है। यही वजह है कि यहां के घाटों पर दीपदान की परंपरा को बड़ी ही श्रद्धा के साथ निभाया जाता है।

PunjabKesari Dev Diwali 2026

त्रिपुरासुर के वध से जुड़ी कथा
देव दीपावली के पीछे भगवान शिव और त्रिपुरासुर के वध की एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार, तारकासुर के तीन पुत्र थे, जिनके नाम तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युनमाली थे। तीनों ने कठोर तपस्या करके ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने सोने चांदी और लोहे से बने तीन विशाल भवनों का निर्माण कराया। इन्हें तीन पुरों या त्रिपुर के नाम से जाना जाता था। वरदान और अपनी शक्तियों के प्रभाव में तीनों असुरों ने देवताओं और ऋषि मुनियों को परेशान करना शुरू कर दिया। उनके अत्याचारों से परेशान होकर देवता भगवान विष्णु के पास पहुंचे।

इसके बाद सभी देवताओं ने भगवान शिव से असुरों का संहार करने की प्रार्थना की। देवताओं की प्रार्थना स्वीकार कर भगवान शिव ने तीनों पुरों का विनाश किया। उन्होंने एक ही बाण से तीनों नगरों को नष्ट कर दिया और तारकाक्ष, कमलाक्ष तथा विद्युनमाली का वध किया। इस तरह भगवान शिव त्रिपुरांतक कहलाए।

त्रिपुरासुर के वध के बाद देवताओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इसी घटना को देव दीपावली से जोड़कर देखा जाता है। यह पर्व भगवान शिव की विजय, देवताओं की प्रसन्नता और धर्म की स्थापना का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari Dev Diwali 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!