Dev Uthani Ekadashi 2026 : किस रखा जाएगा देवउठनी एकदाशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 03:52 PM

dev uthani ekadashi 2026

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है, लेकिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली देवउठनी एकादशी का महत्व कुछ खास ही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ...

Dev Uthani Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है, लेकिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली देवउठनी एकादशी का महत्व कुछ खास ही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है। कहते हैं कि देवउठनी एकादशी से ही एक बार फिर विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने लगती है। यही वजह है कि भक्त इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और विधि-विधान से व्रत रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2026 में देवउठनी एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा? इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और व्रत का पारण किस समय करना चाहिए? तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में-

देवउठनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 20 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर होगा और इसका समापन 21 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार देखा जाएं तो गृहस्थ लोग देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर दिन शुक्रवार को रखेंगे और वैष्णव संप्रदाय के लोग देवउठनी एकादशी का व्रत 21 नवंबर दिन शनिवार को रखेंगे।

देवउठनी एकादशी 2026 पारण समय 

बात करें इसके पारण के समय की तो जो लोग 20 नवंबर को एकादशी का व्रत रख रहे हैं वह 21 नवंबर दिन शनिवार को पारण कर सकते हैं जिसका समय दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। तो वहीं तो लोग 21 नवंबर को एकादशी का व्रत रख रहे हैं वे लोग 22 नवंबर दिन रविवार को व्रत का पारण कर सकते हैं। जिसका समय सुबह 06 बजकर 55 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा।

देवउठनी एकादशी का महत्व 

जो लोग अभी तक नहीं जानते कि चातुर्मास क्या होता है और भगवान विष्णु कब सोते हैं और अब कब जाग रहे हैं तो उन्हें बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी से ठीक चार महीने पहले देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। यह समय चार मास का होता है और इस दौरान किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम जैसे की शादी विवाह आदि समारोह न करने की मान्यता है। अब कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ ही चातुर्मास का काल पूरा हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागेंगे और फिर से सारे संसार का कार्यभार संभालेंगे। इसी एकादशी तो देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।

देवउठनी एकादशी पूजा विधि 

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर व्रत और पूजा का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को गंगाजल से शुद्ध करें। उन्हें पीले फूल, तुलसी दल, चंदन, और फल अर्पित करें। भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई या पंचामृत का भोग लगाएं। ध्यान रखें कि तुलसी दल अर्पित करते समय तुलसी के पत्ते एकादशी से पहले ही तोड़कर रख लें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और देवउठनी एकादशी की व्रत कथा सुनें। इसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें। कई स्थानों पर इस दिन गन्ने का मंडप बनाकर भगवान विष्णु की पूजा करने और उनके जागरण का उत्सव मनाने की भी परंपरा है। शाम के समय घर के आंगन में भगवान विष्णु के चरण चिह्न बनाएं और दीपक जलाएं। इसके बाद भगवान को प्रतीकात्मक रूप से जगाते हुए शंख, घंटी और भजन-कीर्तन के साथ पूजा करें। अंत में भगवान विष्णु से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!