Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Nov, 2026 01:57 PM
Devuthni Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर घर के मंदिर या तिजोरी में कनकधारा यंत्र स्थापित करने से धन संकट और कर्ज की समस्या समाप्त होती है। जानें कनकधारा यंत्र की स्थापना विधि, नियम और इसके चमत्कारिक लाभ।
Kanakdhara Yantra: सनातन धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस शुभ तिथि पर भगवान श्री हरि विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा (चातुर्मास) से जागते हैं और सृष्टि का संचालन पुनः संभालते हैं।
मान्यता है कि जब भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं, तब माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में रहती हैं। यही कारण है कि देवउठनी एकादशी का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है। यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, व्यापार में रुकावट या कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो इस शुभ दिन घर में कनकधारा यंत्र (Kanakdhara Yantra) की स्थापना करना आपके जीवन में धन और समृद्धि का मार्ग खोल सकता है।
वास्तु और फेंगशुई से संबंधित नियमों को फॉलो करें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कुछ उपाय करने पर घर से वास्तु दोष संबंधी बहुत सारी परेशानियों का अंत भी हो सकता है। कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जो घर के लिए भाग्यशाली सिद्ध होती हैं और लक्ष्मी को आकर्षण में बांधने के लिए बहुत प्रभावी हैं। जिन्हें घर में रखने से लक्ष्मी पीढ़ियों तक वास करती हैं। इनमें प्रमुख है कनकधारा यंत्र।

देवउठनी एकादशी पर कनकधारा यंत्र की स्थापना विधि
एकादशी के दिन प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के पूजा स्थल या पूर्व/उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को अच्छी तरह साफ व पवित्र करें। इस सामग्री को अपने पास रखें जैसे तांबे या पीतल पर उत्कीर्ण कनकधारा यंत्र। लाल या पीला रेशमी कपड़ा। गंगाजल, कच्चा दूध, रोली, अक्षत, पंचामृत। शुद्ध घी का दीपक, धूपबत्ती, लाल पुष्प (गुलाब या कमल)।
एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर यंत्र को स्थापित करें। यंत्र को सबसे पहले गंगाजल और फिर पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद यंत्र को साफ कपड़े से पोंछकर चौकी पर रखें और रोली, अक्षत तथा लाल पुष्प अर्पित करें। यंत्र के समक्ष घी का दीपक और धूपबत्ती प्रज्वलित करें।
इसके बाद मां लक्ष्मी के सिद्ध मंत्र "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मै नमः" अथवा कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अंत में आरती उतारकर घर में सुख-समृद्धि और धन वृद्धि की प्रार्थना करें।
कनकधारा स्त्रोत से जुड़ी कथा
कनकधारा स्त्रोत के जाप से शंकराचार्य ने पानी की नहीं सोने की बारिश करवा दी थी। पौराणिक मान्यता के अनुसार कनकधारा स्त्रोत के रचनाकर आदि शंकराचार्य हैं। इन्होंने इस स्त्रोत की सहायता से सोने की बारिश करवाई थी। एक कथा के अनुसार एक बार आदिशंकराचार्य भिक्षा मांगने किसी गरीब ब्राह्मण के घर गए। उसके पास उन्हें देने के लिए कुछ नहीं था। उसने भिक्षा के रूप में उन्हें एक सूखा आंवला दे दिया। उसकी दरिद्रता दूर करने के लिए उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना की। प्रार्थना पूरी होते ही उसके घर सोने के आंवलों की वर्षा होने लगी। उनकी ये प्रार्थना कनकधारा स्रोत के नाम से प्रसिद्ध है।
कनकधारा स्त्रोत की विधि-
तंत्र-मंत्र संबंधित सामग्री की दुकान से एक कनकधारा यंत्र व कनकधारा स्त्रोत ले आएं। कनकधारा यंत्र के सामने धुप-बत्ती करके कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। यह सिद्ध मंत्र होने के कारण चैतन्य माना जाता है। यहां प्रस्तुत है कनकधारा स्तोत्र का संस्कृत पाठ एवं हिन्दी अनुवाद।

Kanakadhara Stotram कनकधारा स्तोत्रम्
अङ्गं हरेः पुलकभूषणमाश्रयन्ती भृङ्गाङ्गनेव मुकुलाभरणं तमालम्।
अङ्गीकृताऽखिल-विभूतिरपाङ्गलीला माङ्गल्यदाऽस्तु मम मङ्गळदेवतायाः ॥१॥
मुग्धा मुहुर्विदधती वदने मुरारेः प्रेमत्रपा-प्रणहितानि गताऽऽगतानि।
मालादृशोर्मधुकरीव महोत्पले या सा मे श्रियं दिशतु सागरसम्भवायाः ॥२॥
विश्वामरेन्द्रपद-वीभ्रमदानदक्ष आनन्द-हेतुरधिकं मुरविद्विषोऽपि।
ईषन्निषीदतु मयि क्षणमीक्षणर्द्ध मिन्दीवरोदर-सहोदरमिन्दिरायाः ॥३॥
आमीलिताक्षमधिगम्य मुदा मुकुन्द आनन्दकन्दमनिमेषमनङ्गतन्त्रम्।
आकेकरस्थित-कनीनिकपक्ष्मनेत्रं भूत्यै भवेन्मम भुजङ्गशयाङ्गनायाः ॥४॥
बाह्वन्तरे मधुजितः श्रित कौस्तुभे या हारावलीव हरिनीलमयी विभाति।
कामप्रदा भगवतोऽपि कटाक्षमाला, कल्याणमावहतु मे कमलालयायाः ॥५॥
कालाम्बुदाळि-ललितोरसि कैटभारे-धाराधरे स्फुरति या तडिदङ्गनेव।
मातुः समस्तजगतां महनीयमूर्ति-भद्राणि मे दिशतु भार्गवनन्दनायाः ॥६॥
प्राप्तं पदं प्रथमतः किल यत् प्रभावान् माङ्गल्यभाजि मधुमाथिनि मन्मथेन।
मय्यापतेत्तदिह मन्थर-मीक्षणार्धं मन्दाऽलसञ्च मकरालय-कन्यकायाः ॥७॥
दद्याद् दयानुपवनो द्रविणाम्बुधारा मस्मिन्नकिञ्चन विहङ्गशिशौ विषण्णे।
दुष्कर्म-घर्ममपनीय चिराय दूरं नारायण-प्रणयिनी नयनाम्बुवाहः ॥८॥
इष्टाविशिष्टमतयोऽपि यया दयार्द्र दृष्ट्या त्रिविष्टपपदं सुलभं लभन्ते।
दृष्टिः प्रहृष्ट-कमलोदर-दीप्तिरिष्टां पुष्टिं कृषीष्ट मम पुष्करविष्टरायाः ॥९॥
गीर्देवतेति गरुडध्वजभामिनीति शाकम्भरीति शशिशेखर-वल्लभेति।
सृष्टि-स्थिति-प्रलय-केलिषु संस्थितायै तस्यै नमस्त्रिभुवनैकगुरोस्तरुण्यै ॥१०॥
श्रुत्यै नमोऽस्तु नमस्त्रिभुवनैक-फलप्रसूत्यै रत्यै नमोऽस्तु रमणीय गुणाश्रयायै।
शक्त्यै नमोऽस्तु शतपत्र निकेतनायै पुष्ट्यै नमोऽस्तु पुरुषोत्तम-वल्लभायै ॥११॥
नमोऽस्तु नालीक-निभाननायै नमोऽस्तु दुग्धोदधि-जन्मभूत्यै।
नमोऽस्तु सोमामृत-सोदरायै नमोऽस्तु नारायण-वल्लभायै ॥१२॥
नमोऽस्तु हेमाम्बुजपीठिकायै नमोऽस्तु भूमण्डलनायिकायै।
नमोऽस्तु देवादिदयापरायै नमोऽस्तु शार्ङ्गायुधवल्लभायै ॥१३॥
नमोऽस्तु देव्यै भृगुनन्दनायै नमोऽस्तु विष्णोरुरसि स्थितायै।
नमोऽस्तु लक्ष्म्यै कमलालयायै नमोऽस्तु दामोदरवल्लभायै ॥१४॥
नमोऽस्तु कान्त्यै कमलेक्षणायै नमोऽस्तु भूत्यै भुवनप्रसूत्यै।
नमोऽस्तु देवादिभिरर्चितायै नमोऽस्तु नन्दात्मजवल्लभायै ॥१५॥
सम्पत्कराणि सकलेन्द्रिय-नन्दनानि साम्राज्यदान विभवानि सरोरुहाक्षि।
त्वद्-वन्दनानि दुरिताहरणोद्यतानि मामेव मातरनिशं कलयन्तु नान्यत् ॥१६॥
कमले कमलाक्षवल्लभे त्वं करुणापूर-तरङ्गितैरपाङ्गैः।
अवलोकय मामकिञ्चनानां प्रथमं पात्रमकृत्रिमं दयायाः ॥१७॥
स्तुवन्ति ये स्तुतिभिरमीभिरन्वहं त्रयीमयीं त्रिभुवनमातरं रमाम्।
गुणाधिका गुरुतरभाग्यभागिनो भवन्ति ते भुविबुधभाविताशयाः ॥१८॥
