Dhanu rashi Horoscope 2024: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Nov, 2023 09:08 AM

आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? 1 जनवरी को लग्न में सूर्य और मंगल का गोचर हो रहा है। तीसरे भाव में शनि बढ़िया

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? 1 जनवरी को लग्न में सूर्य और मंगल का गोचर हो रहा है। तीसरे भाव में शनि बढ़िया फल करते हैं। चंद्रमा नौवें भाव में रहेंगे। बुध बारहवें भाव में बढ़िया फल नहीं करते।

2024 में धनु राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
15 जनवरी से 15 फरवरी तक सूर्य तीसरे भाव में रहेंगे। तो ये गोचर आपके लिए शुभ रहेगा।
15 मई से 15 जून तक सूर्य छठे भाव में रहेंगे। ये भी समय आपके लिए सही रहेगा।
सूर्य दशम भाव में आएंगे 15 सितम्बर से 15 नवंबर तक।

Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: दशम भाव में केतु का गोचर है। यदि आपकी कुंडली में दशा भी केतु की चल रही है तो आपके लिए गोचर शुभ है। गुरु पहले 4 महीने पंचम भाव में बैठे रहेंगे। आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं। उसके बाद गुरु छठे भाव में आ जाएंगे। दसवें भाव से ये कर्म भाव में आ जाएंगे। गुरु धन भाव को देखेंगे। आय के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी पूरा साल। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय सही रहेगा।

Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: धनु राशि का स्वामी पंचम में है। पंचम से खुद के भाव को देखेंगे। इस भाव से शादी देखी जाती है। कुटुंब भाव के ऊपर कोई बहुत ज्यादा पाप ग्रह का प्रभाव नहीं रहेगा। मंगल और सूर्य दोनों ग्रह आगे चले जाएंगे। इस वजह से फैमिली में कोई न कोई दिक्कत देखने को मिल सकती है। जैसे ही मंगल यहां से हटेंगे तो सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सप्तम को कोई बहुत ज्यादा ग्रह प्रभावित नहीं करेगा। सिंगल के लिए समय बहुत सही रहेगा। किसी की एंट्री होने की सम्भावना है।

Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से सूर्य राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। मंगल और सूर्य मिलकर गुस्सा जरूर दिलाएंगे। जिस वजह से आप काफी गुस्से में रहेंगे। छठे भाव को कोई प्रभावित नहीं करेगा। मोटापे का इशू थोड़ा सा बढ़ सकता है। वैसे हेल्थ को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम में हैं। धनु राशि के जातक बहुत होशियार होते हैं। जो किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, उनके लिए समय काफी शुभ है। मेहनत के मुताबिक फल मिलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!