कठिन से कठिन परिस्थिति में भी न खोएं धैर्य

Edited By Jyoti,Updated: 03 Apr, 2018 10:09 AM

do not lose patience even in hard and difficult situations

प्राचीन समय की बात है कि एक राज्य में एक ज्योतिष रहता था, उसका नाम जगन्नाथ था। उसकी भविष्यावाणी बहुत सटीक होती थी। क्योंकि उसकी भविष्यवाणी हमेशा सच्ची साबित होती थी, इसलिए उसने सोचा क्यों न अपनी किस्मत अजमाई जाए।

प्राचीन समय की बात है कि एक राज्य में एक ज्योतिष रहता था, उसका नाम जगन्नाथ था। उसकी भविष्यावाणी बहुत सटीक होती थी। क्योंकि उसकी भविष्यवाणी हमेशा सच्ची साबित होती थी, इसलिए उसने सोचा क्यों न अपनी किस्मत अजमाई जाए। यहीं विचार कर वह वाराणसी चला गया और वहीं एक मकान लेकर रहने लगा। संयोग से वह जहां रहता था वहां से सेनापति का महल करीब ही था। जगन्नाथ की तारीफ सुनकर एक दिन सेनापति ने उसे बुलाया और अपना हाथ उसे दिखाया।

 

जगन्नाथ ने हाथ देखकर गंभीरता से कहा- सेनापति जी आपकी तो केवल एक सप्ताह की ही उम्र बाकि है। सेनापति घबरा गया और उसने अपना हाथ अपने राजज्योतिष गजानन को दिखाया और जगन्नाथ की भविष्यवाणी के बारे में बताया। गजानन ढोंगी पंडित था। उसे कुछ भी आता-जाता नहीं था। इसलिए हाथ देखने का नाटक करते हुए उसने बोला बात तो ठीक है, लेकिन मैं एक विशेष हवन कर मृत्यु को टाल दूंगा। आप बस किसी से कुछ न कहना। गजानन ने सोचा कि यदि सेनापति मर गया तो भविष्यवाणी की बात गुप्त रहेगी।

 

किसी को जगन्नाथ के बारे में पता नहीं लगेगा। सेनापति न मरा तो उसी की जय-जयकार होगी और जगन्नाथ मरेगा। इस बात के सातवें दिन राजा और सेनापति शिकार खेलने गए। वहां एक बाघ ने सेनापति को मार डाला। राजा और प्रजा शोक में डूब गए। गजानन को यह डर सताने लगा कि कहीं उसे हटाकर जगन्नाथ को राज ज्योतिष न बना दिया जाए। उसने जगन्नाथ का पत्ता साफ करने की चाल चली। गजानन राजा से बोला – महाराज सेनापति की मौत नहीं आई थी, हमारे राज्य में कहीं जगन्नाथ नाम का एक दुष्ट आकर रह रहा है।

 


वह ऐसा दुष्ट है कि जो अशुभ बात मुंह से निकाल देता है सच हो जाती है। सेनापति जी की मौत भी उसी के अशुभ बोलने के कारण हुई है। सेनापति ने ये बात खुद मुझे बताई राजा को बहुत गुस्सा आया। उसने तुरंत ज्योतिषी को बुलाया गया। जगन्नाथ ने स्वीकार किया कि सेनापति के मौत की भविष्यवाणी उसने की थी। गजानन मुस्कुराया। राजा तलवार खींचकर जगन्नाथ से बोला- ज्याेतिष अब जरा अपना हाथ देखकर बता कि तेरी मौत कब लिखी हुई है।जगन्नाथ सन्न रह गया। वह जान गया था कि राजा उसकी भविष्यवाणी गलत साबित करने पर उतारू है। वह अपनी मौत भविष्य में बताएगा तो राजा उसे उसी समय मार देगा। जगन्नाथ चतुर भी था। उसने अपनी बुद्धि चातुर्य का सहारा लिया। अपना हाथ देखने का नाटक कर बोला- महाराज आश्चर्य की बात है। मेरी मौत आपकी मौत से एक दिन पहले होगी। राजा ठंडा पड़ गया। जगन्नाथ मरता है तो राजा एक दिन बाद ही मरेगा। जगन्नाथ की चतुराई देखकर राजा खुश हुए और उन्होंने उसे राज ज्योतिष नियुक्त कर दिया।


सीख: किसी भी कठिन परिस्थति से निकलने और सफल होने के लिए इंसान को धैर्य व समझदारी से काम लेना चाहिए।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!