February 2024 Aquarius Horoscope: कुंभ राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Edited By Updated: 31 Jan, 2024 08:16 AM

आज बात करेंगे कुम्भ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शनि की दूसरी ढैया से आप गुजर रहे हैं। राहु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 February 2024 Aquarius horoscope कुंभ राशि: आज बात करेंगे कुम्भ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शनि की दूसरी ढैया से आप गुजर रहे हैं। राहु दूसरे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। केतु का अष्टम भाव में गोचर शुभ नहीं है। बुध, शुक्र और मंगल आपके लिए शुभ गोचर में हैं। सूर्य आपके लिए बारहवें भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं होता। बुध पहली फरवरी शाम को बारहवें भाव में चले जाएंगे। ये गोचर बढ़िया नहीं है। कालपुरुष की कुंडली में बुध यहां पर आकर नीच हो जाते हैं। मंगल 5 फरवरी को गोचर करेंगे। हालांकि ये अपनी राशि में आएँगे लेकिन ये गोचर भी शुभ नहीं है। शुक्र 12 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और शनि के साथ आ जाएंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कुम्भ लग्न के जातकों के लिए गुरु आय और लग्न स्थान के भी स्वामी हैं। गुरु के कारण मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लग्न का बारहवें जाना बढ़िया नहीं है लेकिन खर्चें थोड़े से बढ़ सकते हैं। किसी न किसी विवाद में आप उलझ सकते हैं। कर्म से तीसरे जाकर उच्च का हो जाना बहुत बढ़िया है उन लोगों के लिए जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है। काम के लिहाज से मंगल ठीक हो जाएगा। आय में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। राहु दूसरे भाव में बैठे हुए हैं। खर्चें थोड़े से बढ़ सकते हैं। अचानक से खर्चा हो सकता है। 

Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम के स्वामी सूर्य हैं। पहले 12 दिन सूर्य अपने से छठे भाव में रहेंगे। इसके बाद सूर्य शनि के साथ आ जाएंगे। ये सप्तम को पहले से ही देख रहे हैं गोचर में। मंगल की अष्टम दृष्टि सप्तम पर है। इस पूरे महीने पार्टनर की हेल्थ को लेकर अपने गुस्से पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। चंद्रमा के ऊपर से शनि का प्रभाव है। सूर्य राशि के ऊपर से आ जाते हैं तो आपको गुस्से वाला बना देते हैं। सूर्य और शनि एक साथ हैं, ये दृष्टि मंगल पर है। गुरु की पंचम दृष्टि इस भाव को प्रोटेक्ट कर रही है तो कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। पार्टनर के साथ छोटा-मोटा मतभेद चलता रहेगा। पंचम भाव के स्वामी बुध शुक्र के साथ बैठ गए हैं। बुध और शुक्र रोमांस के कारक ग्रह हैं। मंगल के साथ बैठना कपल्स के लिए एक बढ़िया साइन है। महीने के तीसरे हफ्ते पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। डिनर या मूवी देखने जाएंगे। 

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: चन्द्रमा के ऊपर से शनि गोचर कर रहे हैं। मंगल और राहु छठे भाव को देख रहे हैं। बुध पाप ग्रह के साथ आकर पापी हो जाते हैं। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतनी होगी। खान-पान को लेकर बेहद ही सावधानी बरतें। राहु खान-पान वाले भाव में बैठे हुए हैं। अष्टमेश बुध हैं और बारहवें भाव में बैठे हैं। ये गोचर सही नहीं है। हॉस्पिटल जाने की नौबत भी आ सकती है।  

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु का तीसरे भाव में रहना बढ़िया नहीं है। मंथ के एन्ड में छात्रों के लिए समय थोड़ा ठीक हो जाएगा। इस महीने में पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लग पाएगा। 

रेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!