September Tarot Monthly Rashifal: सितंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 04:15 PM

september tarot monthly rashifal

September Tarot Monthly Rashifal: सितंबर 2026 ग्रहों की दृष्टि से महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है। हर राशि के लिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना महत्वपूर्ण रहेगा। सितंबर का महीना कुछ राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानने के लिए पढ़ें सितंबर का मासिक...

September Tarot Monthly Rashifal: सितंबर 2026 ग्रहों की दृष्टि से महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है। हर राशि के लिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना महत्वपूर्ण रहेगा। सितंबर का महीना कुछ राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानने के लिए पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल। अगर आप चाहते हैं कि सितंबर में घर-परिवार में शांति बनी रहे, काम में सकारात्मकता आए और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करें तो अपनी राशि के अनुसार इन उपायों को अपना सकते हैं।

मेष- व्यापार तथा कामकाज के कामों में कदम सफलता की ओर बढ़ेंगे। झमेलों-पेचीदगियों के साथ वास्ता रहेगा इसलिए एहतियात रखें। हर तरफ पैनी नजर बनाकर रखें। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। खुशदिल मूड तथा ऊंचे मनोबल के कारण आपको हर काम आसान दिखेगा। घटिया साथियों से सावधानी रखनी जरूरी है, वे नुकसान पहुंचाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें।
उपाय: पूजा घर में लोहबान की 3 अगरबत्ती जलाएं।  

वृष- इस माह लंबे समय से चल रही योजनाबंदी पूरी होगी। आमदन तथा कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा, मगर मन पर किसी समय कोई गलत सोच प्रभावी रह सकती है। स्कीमें-प्रोग्राम मैच्योर हो सकते हैं। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान लगा रहेगा। संतान का रुख सपोर्टिव-सकारात्मक रहेगा। पेट के मामले में अटैन्टिव रहना ठीक रहेगा। 
उपाय: गणेश जी की नियमित पूजा करें और बुधवार को दूर्वा अर्पित करें।

मिथुन- इस मंथ सितारा सुदृढ़ है, मान-यश की प्राप्ति तो होगी लेकिन कोई अनजान भय बना रहेगा। वीजा-पासपोर्ट का काम करवाने वाले हर समय अलर्ट रहें। भरपूर जोर लगाने पर जायदादी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा रिस्पांस देंगे, मित्रों से सहयोग मिलेगा। मूड में खुशदिली रहेगी। आमदन वाला ग्रह अच्छा, अर्थदशा कंफर्टेबल रहेगी। 
उपाय: सफ़ेद गाय को रोटी पर शक्कर रख कर खिलाएं।  

कर्क- जिस काम के लिए प्रोग्राम बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। अफसर मेहरबान तथा कंसिड्रेट रहेंगे। बेगाने झमेलों तथा जिम्मेदारियों से बचाव रखना सही रहेगा। सरकारी कामों में पसीना बहाना होगा, तब जाकर कहीं बात बनेगी। उलझनों का जोर रहेगा इसलिए हर मोर्चा पर सचेत रहने की जरूरत होगी। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।
उपाय: साबुत काली उड़द के 6 दाने ज़मीन मे गाड़ दें।

सिंह- अर्थदशा ठीक-ठाक रहेगी। बड़े लोगों के सपोर्टिव रुख के कारण आम हालात बेहतर बने रहेंगे, मान-यश की प्राप्ति। अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है यानी जितना परिश्रम उतना लाभ मिलेगा। जायदादी तथा अदालती कामों में कामयाबी मिलेगी। शत्रु दुर्बल रहेंगे। कामकाजी दशा ठीक-ठाक, मगर संतान का रुख डांवाडोल-सा रहेगा।
उपाय: तिजोरी मे कोयले का 1 टुकड़ा रखें।

कन्या- इस माह कारोबार की दशा अच्छी रहेगी। जॉब वालों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। हर यत्न और प्रोग्राम में कामयाबी हासिल होगी। जमीनी कामों के लिए भागदौड़ सही नतीजा देगी लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। कामकाजी साथियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, नकारात्मकता का प्रभाव अधिक रहेगा। किसी अनजान से मिली मदद उम्र भर याद रहेगी।
उपाय: मंगलवार या शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और नियमित ध्यान और प्रार्थना करें।

तुला- इस माह आपके सितारे बुलंदी में रहेंगे। व्यापार-कारोबार के कामों में लाभ, हर तरह से बेहतरी होगी। अपने मनपसंद साथी के साथ हानि-परेशानी, उलझनों-झमेलों से दूर किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। सुखद एहसास से मेंटल हेल्थ में सुधार होगा। जायज कामों पर खर्च होगा लेकिन बजट को ध्यान में रखना जरुरी होगा अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन, कपड़े या अन्य उपयोगी वस्तु दान करें।

वृश्चिक- इस माह लंबे समय से अटका आ रहा कोई स्कीम-प्रोग्राम मैच्योर होगा। दुश्मनों पर न तो ज्यादा भरोसा करें और न ही उन्हें लिफ्ट दें। मौसम के प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। मित्रों-सज्जन साथियों से मेल-मिलाप, जायदादी कामों में कदम बढ़त की तरफ, संतान के रुख में किसी समय सहयोग तथा किसी समय बेध्यानी सी नजर आएगी।
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु या पीले फल का दान करें और गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

धनु- इस महीने धार्मिक कामों तथा कथा वार्ता में रुचि बनी रहेगी। शत्रु उभरते-सिमटते रह सकते हैं। अफसरों के साफ्ट रुख के कारण सरकारी कामों में आपकी पैठ-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सोच-विचार में गंभीरता रहेगी। साथ काम करने वाले  साथियों से नुक्सान की संभावना बढ़ सकती है, सावधान रहें। सेहत में खराबी का डर बना रहेगा। 
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और रविवार को जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं या गुड़ का दान करें।

मकर- इस मंथ शत्रु टकरावी मूड में नजर आएंगे। व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की स्थिति अच्छी, आमतौर पर हर मोर्चे पर कामयाबी मिलेगी। संतान के सपोर्टिव रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। सेहत में गड़बड़ी। खानपान भी सचेत रह कर करें।
उपाय: बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें।

कुंभ- इस माह कुछ एहतियात रखनी होगी। विरोध पक्ष की शरारतों तथा पेचीदगियों के साथ वास्ता रह सकता है। न तो किसी दुश्मन को कमजोर समझें और न ही उसकी क्षमता का कम अनुमान लगाएं। उत्साह-हिम्मत तथा संघर्ष शक्ति बनाए रखें। हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच रहेगी। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट की संभाल रखने की जरूरत होगी।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का दान करें।

मीन- इस महीने आपका तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा। जायदादी तथा अदालती कामों में पैठ बढ़ेगी, बड़े लोग आपकी बात-दृष्टिकोण को ध्यान से सुनेंगे, मगर किसी प्रबल शत्रु के साथ टकराव का खतरा बढ़ा हुआ नजर आएगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई हो सकती है। जमीनी कामों में भी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी। 
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद वस्तु का दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!