February 2024 Capricorn Horoscope: मकर राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Jan, 2024 07:47 AM

आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? सूर्य चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। इस वजह से व्यक्ति को गुस्सा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Capricorn horoscope मकर राशि: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? सूर्य चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। इस वजह से व्यक्ति को गुस्सा ज्यादा आता है। शनि दूसरे भाव में हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं है। आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी फेज चल रहा है। राहु तीसरे भाव में बढ़िया है। राहु का चौथे भाव का गोचर बढ़िया नहीं कह सकते। चंद्रमा नौवें भाव में गोचर करेंगे। बुध, शुक्र और मंगल, बारहवें भाव में रहेंगे। मंगल और बुध बढ़िया नहीं माने जाते। बुध 1 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन होगा 5 फरवरी को। बाद में मंगल उच्च के हो जाएंगे। 12 फरवरी को शुक्र का गोचर होगा। 13 फरवरी को सूर्य आगे निकल जाएंगे शनि के साथ। 4 ग्रहों का केंद्रीय प्रभाव होगा। फरवरी महीने में पॉजिटिविटी थोड़ी ज्यादा है। गुरु की दृष्टि आय भाव के ऊपर रहेगी। कर्म भाव का स्वामी लग्न में चला गया है। ये महीना काफी बिजी रहने वाला है आपके लिए। गुरु लगातार दृष्टि दे रहे हैं इस भाव को। मंगल जब लग्न में आ जाता है तो आपके अंदर कॉन्फिडेंस थोड़ा ज्यादा आ जाता है। 

Position of Karma and Income Place in the month of february फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: मंगल आय भाव के स्वामी भी हैं और केंद्र में भी आ गए हैं। कर्म के साथ-साथ आय में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। आय भाव का स्वामी खुद उच्च का हो गया है। धन भाव के स्वामी धन भाव में ही हैं। शनि जिस भाव में बैठते हैं उस भाव को मजबूत कर देते हैं। 

Relationship status in the month of february फरवरी महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर शुक्र, बुध और मंगल का प्रभाव है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी हो सकती है। गुरु केंद्रीय प्रभाव में हैं और शुक्र पंचमेश में हैं। पंचम के स्वामी लग्न में बैठकर सप्तम भाव को देख रहे हैं। अपने पार्टनर के साथ शादी का प्लान बना रहे हैं तो इस महीने में वो बनती नजर आएगी। बुध का भी बढ़िया प्रभाव है। जो लोग पहले से ही शादीशुदा हैं उनको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्तम का पीड़ित हो जाना इस वजह से पार्टनर के साथ मन-मुटाव का सामना करना पड़ेगा। चन्द्रमा के ऊपर से मंगल गोचर करेंगे। वाणी वाला भाव प्रभावित होगा। चन्द्रमा पंचम भाव को एक्टिव करेंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनको इस दौरान आपको अपने पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिल सकता है। मोवी या डिनर पर जाएंगे। 

Health status in the month of february फरवरी महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। कोई ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है। छठे भाव के ऊपर मंगल और शनि की दृष्टि नहीं है। खान-पान का बेहद ध्यान रखें। अष्टम भाव को गुरु देख रहे हैं। 

Status of education in the month of february फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध एजुकेशन के कारक होकर चन्द्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। निश्चित तौर पर छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। छात्रों का फोकस पढ़ाई पर बढ़ता हुआ नजर आएगा। मंगल का लग्न के ऊपर से गोचर करना आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!