Kundli Tv- कैसे खाना Define करता है आपका चरित्र

Edited By Jyoti,Updated: 28 Jul, 2018 04:36 PM

food defines your charcater

प्राचीन काल की बात है। एक सुसंस्कृत, दयालु प्रजापालक राजा थे। उन्हीं के स्वभाव के अनुरूप उनके सेवक भी दयालु और विश्वासपात्र थे। उनमें से एक सेवक राजा को अत्यंत प्रिय था। शयन कक्ष के बाहर वही तलवार लेकर पहरा देता था। एक दिन सेवक की नीयत डोल गई।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
प्राचीन काल की बात है। एक सुसंस्कृत, दयालु प्रजापालक राजा थे। उन्हीं के स्वभाव के अनुरूप उनके सेवक भी दयालु और विश्वासपात्र थे। उनमें से एक सेवक राजा को अत्यंत प्रिय था। शयन कक्ष के बाहर वही तलवार लेकर पहरा देता था। एक दिन सेवक की नीयत डोल गई। उसके मन में एकदम से अमीर बनने का विचार आया। वह राजा के सोने का इंतजार करने लगा। राजा के सोते ही उसने गले से स्वर्ण आभूषणों को निकालने का निश्चय किया। उसने नंगी तलवार उठाई और राजा पर वार कर दिया लेकिन ईश्वर की इच्छा से उसी वक्त राजा ने करवट बदल दी। तलवार बिस्तरे में फंसी और जोर से आवाज हो गई। उसी वक्त अन्य सैनिक चौकन्ने हो गए। उन्होंने उस सेवक को पकड़ लिया। राजा भी शोर-शराबे में जाग गए।

PunjabKesari
सभी सैनिकों ने राजा से एक स्वर में उस दुष्ट को  प्राणदंड देने की प्रार्थना की परन्तु राजा को सैनिक पर थोड़ा-सा क्रोध नहीं आया। वह मनन करने लगे कि इस सैनिक ने आज तक तन-मन से उसकी सेवा की है। आज अचानक ऐसा क्या परिवर्तन आ गया कि वह उसकी हत्या करने में आमादा हो गया। 


राजा ने सैनिक को प्यार से अपने पास बुलाया और पूरे दिन की गतिविधि के  बारे में पूछा। सैनिक ने बताया कि वह घर से आ रहा था तो उसे रास्ते में कुछ लोग मिले जो कि एक पेड़ के नीचे भोजन कर रहे थे। उसे उनकी गतिविधि पर संदेह हुआ तो उनके पास गया। उन्होंने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा कर साथ में भोजन कराया और कुछ धन देकर विदा किया।

PunjabKesari
राजा ने तुरंत सैनिकों से उन राहगीरों को पकडऩे का आदेश दिया। कुछ ही समय में सैनिक उनको पकडऩे में कामयाब हो गए। उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की गई। वे राहगीर वास्तव में निर्दयी लुटेरे और हत्यारे थे। राजा तुरंत ही समझ गए कि उनके विश्वासपात्री सैनिक के मन में पाप क्यों आया? यह दोष उस भोजन का ही है, जो उसने उन लुटेरों के साथ ग्रहण किया था। राजा ने सैनिक को तीन दिन का उपवास रखने का दंड दिया। बुरे भोजन का प्रभाव मिटने के बाद वह सैनिक फिर से उत्तम विचारों का हो गया। वह फिर से राजा की सेवा में रख लिया गया।

PunjabKesari
शिक्षा: भोजन का चरित्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जैसा हम भोजन करते हैं वैसी ही हमारी मनोस्थति होती है।
Kundli Tv- शिव जी के कौन से भक्त ने रावण को दिया मौत का श्राप?

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!