Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर इन 3 शुभ योगों में दान-पुण्य करने से होगी धन की प्राप्ति

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 May, 2023 08:47 AM

ganga dussehra

गंगा दशहरा ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दान-पुण्‍य की दृष्टि से इसका विशेष महत्व होता है। निर्जला एकादशी से एक दिन पहले यानी कि 30 मई को गंगा दशहरा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दान-पुण्‍य की दृष्टि से इसका विशेष महत्व होता है। निर्जला एकादशी से एक दिन पहले यानी कि 30 मई को गंगा दशहरा है। इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने और जरूरतमंद लोगों को दान करने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से आपके सारे पापों का अंत होता है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Auspicious yogas are made on Ganga Dussehra गंगा दशहरा पर बने हैं ये शुभ योग
गंगा दशहरा का पर्व इस बार 3 शुभ योग के बीच में मनाया जाएगा। इस दिन रवि योग, सिद्धि योग और धन योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही ज्योतिष में भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह का गोचर भी कर्क राशि में हो रहा है और इस प्रकार से धन योग भी इस दिन बन रहा है। इन शुभ संयोग के बीच में गंगा दशहरे का महत्व और बढ़ गया है। इस दिन दान करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव बढ़ता है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

Auspicious time of Ganga Dussehra गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर होगा। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा।

Importance of Ganga Dussehra गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा को लेकर यह धार्मिक मान्‍यता है कि इस दिन ही मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। अगर आपके लिए ऐसा कर पाना संभव न हो तो आपको घर पर ही स्नान करते हुए पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेना चाहिए। इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाती है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

Donate these items on Ganga Dussehra गंगा दशहरा पर इन वस्तुओं का करें दान
गंगा दशहरे के पर्व पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा दशहरा पर दान की जाने वाली वस्तुओं की संख्या 10 होनी चाहिए। इस दिन आप 10 फल, 10 पंखे, 10 सुराही, 10 छाते या फिर 10 हिस्से अन्न का दान कर सकते हैं। गंगा दशहरे पर कुछ लोग अपने घर में हवन-पूजन करवाते हैं। कहते हैं इस दिन हवन करने से  घर से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!