आज का राशिफल- 3 सितंबर 2026

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 07:15 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता जी के साथ बातचीत करने से मन हल्का महसूस करेगा।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता जी के साथ बातचीत करने से मन हल्का महसूस करेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक लगी रहेगी। संतान किसी नई चीज़ को सीखने में रुचि दिखा सकती है। किसी की शादी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। तेज़ मसालेदार और तीखे खाने से परहेज़ करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नवविवाहित जोड़ा घूमने जा सकता है। जो युवा काम की तलाश में हैं, उन्हें काम मिलने में दिक्कत आ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सिंगल जातकों की लाइफ में कोई खास दस्तक दे सकता है। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है।व्यापारियों को कम मेहनत में ज़्यादा फायदा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए धन लाभ के योग हैं। घर के बड़ों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन शाम तक हल निकल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। बच्चों की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान देने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। युवा खुद का बिज़नेस करने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से रुके काम किसी अपने की सहायता से पूरे हो सकते हैं। किसी की कंपनी में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे घर से रिश्ते आ सकते हैं। अगर कोई बात मन को परेशान कर रही है, तो किसी अपने से बात करने से हल मिल सकता है। संगीत में रुचि रखने वालों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सकता है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।  

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल निकल सकता है। आज अपने शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत सही रहेगी।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। युवा नए स्किल सीख सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!