Ganga Saptami: गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा को चढ़ाएं यह फूल, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 May, 2025 06:30 AM

ganga saptami

Ganga Saptami 2025: सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का पर्व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। गंगा सप्तमी को गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई को मनाई जाएगी। गंगा...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Ganga Saptami 2025: सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का पर्व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। गंगा सप्तमी को गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई को मनाई जाएगी। गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आप मां गंगा की पूजा कर रहे हैं तो इन फूलों को अर्पित करें।

PunjabKesari Ganga Saptami
Offer rose flowers to Maa Ganga मां गंगा को गुलाब का फूल चढ़ाएं  
गुलाब का फूल मां गंगा को बहुत प्रिय है। इसे प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा को गुलाब का फूल अर्पित करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

Offer Kewra flower to Maa Ganga मां गंगा को केवड़े का फूल चढ़ाएं
केवड़े का फूल मां गंगा की दया और करुणा के भाव को दर्शाता है। यह फूल बहुत ही मनमोहक होता है। इस फूल को मां गंगा को अर्पित करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Ganga Saptami
Offer Mogra flowers to Maa Ganga मां गंगा को मोगरे का फूल चढ़ाएं
मोगरे के फूल को पवित्रता और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है। मोगरे का फूल मां गंगा को अर्पित करने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलती है।
 
Offer lotus flower to Maa Ganga मां गंगा को कमल का फूल चढ़ाएं
विष्णु जी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। मां गंगा को विष्णु जी की बहन माना जाता है। कमल का फूल पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक है। इस फूल को मां गंगा को चढ़ाने से आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Ganga Saptami

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!