छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

Edited By Updated: 04 Jun, 2024 02:03 AM

2 people died due to lightning in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के बेलगहना क्षेत्र के मरहिमाता मंदिर के...

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के बेलगहना क्षेत्र के मरहिमाता मंदिर के पास की है। 

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा के चार लोग रविवार को मरहिमाता के दर्शन करने गए थे। तभी शाम को तेज आंधी चली और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने लगी। चारो लोग बारिश से बचने वहीं पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!