Kundli Tv- एेसे लोगों पर ईश्वर सदा रहते हैं मेहरबान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jul, 2018 04:04 PM

god always lives on such people

संसार में वेद सबसे पुराने ग्रंथ हैं और वैदिक धर्मी वेदों का प्रारंभ आदि सृष्टि में मानव सभ्यता के आरंभ के साथ ही मानते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

संसार में वेद सबसे पुराने ग्रंथ हैं और वैदिक धर्मी वेदों का प्रारंभ आदि सृष्टि में मानव सभ्यता के आरंभ के साथ ही मानते हैं। ईश्वर ने मनुष्यों के उपयोग के लिए जहां नाना प्रकार की वस्तुएं रचीं, वहां उन वस्तुओं का उचित उपयोग और व्यवहार बताने के लिए ऋषियों के हृदय में ज्ञान भी जगाया तथा उन ऋषियों का संसार में रहन-सहन, पदार्थ के उपयोग और व्यवहार का निर्देश इसी ईश्वर प्रेरित ज्ञान वेद के आधार पर किया।

जिस समय ऋषियों ने वेदों का संदेश और आदेश मनुष्यों को सुनाया, उस समय सब मनुष्य एक ही स्थान पर रहते थे। देश-विदेश और अनेक जातियों में मनुष्य बंटे नहीं थे। भाषा भी उस समय सबकी एक ही थी और वह भाषा है वेदों की भाषा।

PunjabKesari

आदि सृष्टि में भगवान ने मनुष्य को कर्मेन्द्रियां, ज्ञानेन्द्रियां मन और बुद्धि प्रदान की तो मनुष्य को स्वभावाभिव्यक्ति करने के लिए भाषा ईश्वर ने ही मनुष्य को प्रदान की।

वेद का अभिमत है: 
बृहस्पते प्रथमं वाचो अग्रं यत् प्रैरत नामधेयंदधाना: (ऋग्वेद 10/71/1)

अर्थात महान संसार के पालक प्रभु ने प्रथम नाम धारण करने वाली वाणियां प्रेरित की।

मनुष्य के लिए वेदों का आदेश क्या है: 
प्रत्येक मनुष्य सहृदय बने। अन्य के कष्टों का अनुभव करे। किसी भी प्राणी को कष्ट में देखकर मनुष्य के हृदय में दर्द उत्पन्न हो।

PunjabKesari

सामंजस्य का आशय है कि सबके मन में सामंजस्य हो। सबके अधिकारों की रक्षा हो। सबके मन में संतोष हो सके ऐसी बात होनी चाहिए। एक-दो व्यक्तियों के ही मन की न होनी चाहिए। परस्पर द्वेष नहीं होना चाहिए। एक-दूसरे के वैभव विकास को देख कर कुढ़ें नहीं और एक-दूसरे को इस प्रकार प्रेम करें जैसा गौ अपने सद्यजात वत्स का करती है।

जानें, कहीं आपके घर में भी तो इस जगह नहीं रखा शू रैक  (देखें VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!