Kundli Tv- गोवत्स द्वादशी 2018: जानें, व्रत की पौराणिक कथा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Nov, 2018 05:39 PM

govats dwadashi vrat katha in hindi

महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि गाय जहां बैठ कर सांस लेती है, उस स्थान के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। वास्तव में गाय पापों का नाश करने वाली, संहारक, वास्तु दोष निवारक है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
गोवत्स द्वादशी का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की द्वादशी को होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पहली बार श्री कृष्ण वन में गऊएं-बछड़े चराने गए थे। माता यशोदा ने श्री कृष्ण का शृंगार करके गोचारण के लिए तैयार किया था। पूजा-पाठ के बाद गोपाल ने बछड़े खोल दिए। यशोदा ने बलराम जी से कहा कि बछड़ों को चराने दूर मत जाना और कान्हा को अकेला मत छोडऩा, देखना यमुना के किनारे अकेला न जाए। गोपालों द्वारा गोवत्संचारण की पुण्यतिथि को इसीलिए पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पुत्र की मंगल-कामना के लिए किया जाता है। इसे पुत्रवती स्त्रियां करती हैं। इस पर्व पर गीली मिट्टी की गाय, बछड़ा, बाघ तथा बाघिन की मूर्तियां बनाकर पाट पर रखी जाती हैं तब उनकी विधिवत पूजा की जाती है।
PunjabKesari
गौ पृथ्वी का प्रतीक मानी जाती है तथा इन्हीं में तैंतीस कोटी देवी-देवता वास करते हैं।शास्त्रनुसार इस दिन गाय व बछड़े के पूजन का विधान है इसलिए इस रोज गाय के दूध की जगह भैंस या बकरी का दूध पिया जाता है।

PunjabKesari
गोवत्स द्वादशी की व्रत कथा
प्राचीन समय में भारत में सुवर्णपुर नामक एक नगर था। वहां देवदानी नाम का राजा राज्य करता था। उसके पास एक गाय और एक भैंस थी। उनकी दो रानियां थीं, एक का नाम सीता और दूसरी का नाम गीता था। सीता को भैंस से बड़ा ही लगाव था। वे उसे बहुत प्यार करती थी तो वहीं दूसरी रानी गीता गाय से सखी-सहेली के समान और बछड़े से पुत्र समान प्यार और व्यवहार करती थी। ये देखकर भैंस ने एक दिन रानी सीता से कहा कि गीता गाय और बछड़ा से बहुत प्यार करती है और मुझसे नफरत करती हैं। 

PunjabKesari
तब सीता ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो मैं सब ठीक कर दूंगी और सीता ने इसके लिए एक चालाकी की और गाय के बछड़े को काटकर गेहूं के ढेर में छिपा दिया और इस बात का पता किसी को नहीं लगा लेकिन एक दिन राजा भोजन करने बैठा तो मांस और खून की बारिश होने लगी और महल के चारों ओर सिर्फ खून और मांस ही दिखाई दे रहा था। जिससे सब हैरानी में पड़ गए तभी एक आकाशवाणी हुई। जिसके बाद राजा को सब कुछ समझ आ गया। उस आकाशवाणी में कहा गया कि अगर राजा भैंस को बाहर निकाल देगा और गाय और बछड़े की पूजा करना शुरू कर देगा तो सब ठीक हो जाएगा। तभी से गोवत्स द्वादशी मनाई जाने लगी। 
PunjabKesari
कौनसी मजबूरी ने बना दिया महादेव को नौकर ? (VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!