धीमी गति से चलने वाले ग्रह 2024 में नौकरियों में लाएंगे कई बदलाव !

Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jan, 2024 08:51 AM

grah gochar

धीमी गति से चलने वाले ग्रह 2024 में नौकरियों में कई तरह के बदलाव लेकर आएंगे। दिल्ली की ज्योतिषाचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार जन्म की चंद्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (धवन): धीमी गति से चलने वाले ग्रह 2024 में नौकरियों में कई तरह के बदलाव लेकर आएंगे। दिल्ली की ज्योतिषाचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार जन्म की चंद्र राशि से इस बार लोगों की नौकरियों में कई प्रकार के बदलाव दिखाई देंगे।

उन्होंने बताया कि मेष राशि के लोगों के लिए 23 अप्रैल से 1 जून तथा 26 अगस्त से 20 अक्तूबर तक का समय बदलाव के लिए उत्तम रहने वाला है। 

वृषभ राशि के लिए कर्म क्षेत्र के स्वामी शनि ग्रह हैं और दशम स्थान पर ही गोचर कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के लिए मंगल गोचर अवधि का प्रयोग करना उत्तम रहेगा और मंगल 1 जून से 12 जुलाई तक मेष राशि में रहेंगे। 20 अक्तूबर से लेकर दिसम्बर तक की अवधि भी नौकरी बदलाव के लिए उत्तम है।

उन्होंने कहा कि मिथुन राशि के लिए करियर भाव के स्वामी गुरु ग्रह हैं और अप्रैल तक वह मेष राशि में रहेंगे। अप्रैल महीने के बाद नौकरी में दिक्कतें बढ़ सकती है। 

कर्क राशि में मंगल जब-जब मिथुन, कन्या और कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो यह समयावधि बदलाव के लिए अनुकूल होगा।

सिंह राशि में बदलाव के लिए बेहतर समय 8 अगस्त से लेकर 13 अक्तूबर तक माना जाएगा।

कन्या राशि में बुध 29 अक्तूबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक की समावधि में शुभ हैं। 

तुला राशि में नौकरी बदलाव का समय नहीं आ रहा है। 

वृश्चिक राशि में सूर्य का 5 फरवरी से लेकर 15 मार्च, 2024 तक का समय अनुकूल है। 

धनु राशि में मंगल का गोचर 15 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक शुभ है। 

मकर राशि में 23 अप्रैल से 1 जून, 2024 तक का समय अनुकूल रहेगा।

 कुंभ राशि के लिए बदलाव का समय 1 जून से लेकर 12 जुलाई तक है और मीन राशि के लिए भी बदलाव 12 जुलाई से 16 अगस्त, 2024 के मध्य आता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!