Guru Purnima: 2021 आज गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए करें इन 5 मंत्रों का जप

Edited By Jyoti,Updated: 23 Jul, 2021 12:43 PM

guru purnima mantra 2021

आज 23 जुलाई यानी दिन शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गुरु पूजन का अधिक महत्व होता है। परंतु कहा जाता है कि गुरु प्राप्ति इतनी आसान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 23 जुलाई यानी दिन शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गुरु पूजन का अधिक महत्व होता है। परंतु कहा जाता है कि गुरु प्राप्ति इतनी आसान नहीं मानी जाती। परंतु ज्योतिषी कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को गुरु की प्राप्ति हो जाती है तो उस व्यक्ति के उनसे श्री गुरु पादुका मंत्र लेने की यथाशक्ति कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पादुका की पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन गुरु के दर्शन करने चाहिए नेवैद्य, वस्त्र आदि भी भेंट करके दक्षिणा आदि देकर उनकी आरती करनी चाहिए। इसके अलावा के चरणों में बैठकर जितना संभव हो उतनी देर बैठकर उनकी सेवा करके उनकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए।

इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि इस दिन गुरु मंत्रों में से किसी एक मंत्र का लगातार जप करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तो आइए आपको बताते हैं कि आज के दिन आपको किन पांच विशेष मंत्रों का जाप करने से अपने गुरु का आशीष प्राप्त हो सकता है तथा पुण्य की प्राप्ति भी हो सकती है।

गुरु पूर्णिमा के 5 विशेष मंत्र-

1. गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

2. ॐ गुरुभ्यो नम:।

3. ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।

4. ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।

5. ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।

ज्योतिष शास्त्री कहते हैं उपरोक्त दिए गए वही मंत्र हैं जिनसे पूर्णता प्राप्त होती है। इसलिए सनातन धर्म से जुड़े लोगों को इन मंत्रों का जप आवश्यक करना चाहिए।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!