1 मई को देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर, वृष राशि वालों के खुलेंगे भाग

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Apr, 2024 01:46 PM

आज देव गुरु बृहस्पति की बात करेंगे। 1 मई को देव गुरु बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। 1 मई को गुरु वृषभ राशि में गोचर करना शुरू कर देंगे और अगले साल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru transit 2024: आज देव गुरु बृहस्पति की बात करेंगे। 1 मई को देव गुरु बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। 1 मई को गुरु वृषभ राशि में गोचर करना शुरू कर देंगे और अगले साल 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान गुरु 120 दिन के लिए वक्री भी होंगे। यह लगभग 9 अक्टूबर को होगा और 4 फरवरी को गुरु मार्गी हो जाएंगे। 6 मई के आसपास गुरु अस्त हो जाएंगे। 2 या 3 जून के आसपास गुरु उदय हो जाएंगे। 

वृष राशि: गुरु चन्द्रमा के ऊपर से गोचर करना शुरू करेंगे। ये गोचर शुभ नहीं माना जाता है। गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ होती है। सारी राशि के जातकों को दृष्टि के बढ़िया परिणाम मिलते हैं। गुरु की तीन दृष्टि होती हैं- पांचवी, सातवीं और नौवीं। बारहवें भाव में गुरु का गोचर बढ़िया नहीं होता। आय के स्थान का स्वामी बारहवें में चला जाए तो वो वीक हो जाता है। गुरु की दृष्टि आपके लिए बढ़िया होने जा रही है तो आपके लिए समय ठीक रहेगा। आपके बुद्धि-विवेक के ऊपर गुरु की दृष्टि है। कोई भी डील या फिर रिलेशनशिप में फैसला सोच-समझ कर लें। पंचम के गोचर  की वजह से जो लोग संतान के सुख से वंचित है उन्हें संतान की प्राप्ति हो सकती है। गुरु सीधी दृष्टि से पंचम को एक्टिव कर रहे हैं। जो लोग सिंगल हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं उनको पार्टनर मिल सकता है। गुरु की एक दृष्टि भाग्य स्थान के ऊपर पड़ेगी। भाग्य स्थान के कारक ग्रह गुरु हैं। कोई भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गुरु अष्टम के भी स्वामी हैं अष्टम के स्वामी गुरु अपने से छठे भाव में बैठ गए। किसी की गरंटी लेने से बचें। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं। गुरु तीसरे भाव में चले गए हैं, पैसा कमाने के मामले में आप खूब जोर लगाएंगे। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!