Samudrik Shastra: मूंछों वाली महिलाएं होती हैं खतरनाक !

Edited By Updated: 17 Apr, 2025 07:18 AM

hair on body astrology

Hair On Body Astrology: मानव शरीर के प्रत्येक अंग की बनावट एवं उसकी प्रकृति के अतिरिक्त शरीर पर अंकित प्रत्येक चिह्न अपनी-अपनी विशेषता एवं महत्व लिए हुए हैं। जिसके अंतर्गत किसी दूसरे व्यक्ति के शारीरिक अंगों, चिह्नों, चाल-ढाल अथवा रहन-सहन के...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hair Astrology: मानव शरीर के प्रत्येक अंग की बनावट एवं उसकी प्रकृति के अतिरिक्त शरीर पर अंगित प्रत्येक चिन्ह अपनी-अपनी विशेषता एवं महत्व लिए हुए हैं। जिसके अंतर्गत किसी दूसरे व्यक्ति के शारीरिक अंगों, चिह्नों, चाल-ढाल अथवा रहन-सहन के तौर-तरीके से उस व्यक्ति के चरित्र अथवा उसके अंतर्मन में छिपे बहुत से गुप्त रहस्यों को जान सकते हैं। छाती पर अत्यधिक बालों वाला व्यक्ति शांत स्वभाव का होता है। वह अपनी दैनिक कार्यों के अनुरूप ही जीवन यापन करता है। ऐसे लोगों पर सदैव लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। पैसा कमाने के लिए इनके पास एक से अधिक आय के साधन होते हैं। ये साहस और दलेरी से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करते हैं।

Hair Astrology
जिस व्यक्ति के शरीर पर ज्यादा बाल होते हैं, ऐसा व्यक्ति काम लोलुपता व भोग-विलास को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देता है एवं सुस्वादु खाने के पदार्थों का शौकीन होता है। ये अपने जीवन में बहुत मेहनत करते हैं और मनचाही सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। 

Hair Astrology

समुद्र शास्त्र के मतानुसार जिस स्त्री के मुंह पर पुरुषों की भांति मूंछों के बाल साफ-साफ दिखाई देते हों। वह स्त्री क्रोधी स्वभाव की होती है। उन्हें मैं बहुत प्रिय होती है। किसी के भी मुख से उन्हें अपने लिए न शब्द सुनना पसंद नहीं होता। कभी-कभी इनका बर्ताव बहुत क्रूर हो जाता है। सारे घर की भागदौड़ यह खुद से संभालती हैं और पति के होते हुए भी घर की मुखिया बन कर रहती हैं।

Hair Astrology

रोमहीन छाती वाले व्यक्ति की छाती पर बाल नहीं होते, यदि होते भी हैं तो न के बराबर। वह निर्लज्ज, बेहया, और स्वार्थपरायण स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ये रसिक प्रवृति के होते हैं इसलिए इनके एक से अधिक प्रेम प्रसंग होते हैं और ये धोखा देने में माहिर होते हैं। अपने दिल की बातें यह दिल में ही रखते हैं लेकिन भीतर से बहुत अकेले होते हैं।

Hair On Body Astrology

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!