Maharashtra 10th class Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर चेक करें अपनी मार्कशीट

Edited By Updated: 08 May, 2026 12:24 PM

maharashtra ssc result 2026 msbshse 10th result  maharashtra board result

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे ने आज कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने सुबह 11:30 बजे परिणाम घोषित किए, जिसके बाद छात्र अब अपना स्कोरकार्ड...

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे ने आज कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने सुबह 11:30 बजे परिणाम घोषित किए, जिसके बाद छात्र अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट डाउनलोड लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपने Seat Number और Mother’s First Name की मदद से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10 के परिणाम 2026 में कुल 12,036 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो कुल छात्रों का केवल 4.71 प्रतिशत है। विद्या विकास मंदिर, अवसारी, अंबेगांव, पुणे ने 100% उत्तीर्ण दर दर्ज की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष नए नियमित उम्मीदवारों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09 प्रतिशत रहा।
 
छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

-mahahsscboard.in
-sscresult.mahahsscboard.in
-sscresult.mkcl.org

Maharashtra Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
-होमपेज पर दिए गए “SSC Examination February 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
-अब अपना Seat Number और Mother’s First Name दर्ज करें।
-“View Result” बटन पर क्लिक करें।
-स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
-भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण साइट धीमी पड़ सकती है। ऐसे में छात्र दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-DigiLocker से डाउनलोड करें Marksheet
-छात्र DigiLocker प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।
-SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
-यदि इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मोबाइल में टाइप करें:
MHHSC <SPACE> Seat Number
और इसे 57766 नंबर पर भेज दें। इसके बाद रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

इन बोर्डों ने आयोजित की थी परीक्षा
फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित SSC परीक्षा महाराष्ट्र के 9 मंडलों द्वारा कराई गई थी। इनमें शामिल हैं:

  1. पुणे
  2. नागपुर
  3. मुंबई
  4. नाशिक
  5. कोल्हापुर
  6. अमरावती
  7. लातूर
  8. कोंकण
  9. छत्रपति संभाजीनगर

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!