History of ancient Mithila: प्राचीन भारत का लॉ एंड लॉजिक हब था मिथिला, राजा जनक के न्यायशास्त्र ने पूरे देश को सिखाया तर्क का विज्ञान

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 02:26 PM

history of ancient mithila

History of ancient Mithila: जानिए प्राचीन भारत के महान ज्ञान-केंद्र 'मिथिला' का गौरवशाली इतिहास। राजा जनक का दरबार, याज्ञवल्क्य का शास्त्रार्थ, गार्गी का आत्मज्ञान और न्यायशास्त्र की समृद्ध परंपरा।

Mithila History:  भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा और दर्शन की भूमि रहा है। यहां तक्षशिला, नालंदा और विक्रमशिला जैसे शिक्षा केंद्रों के साथ-साथ मिथिला भी विद्या और ज्ञान के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रसिद्ध थी। वर्तमान बिहार के दरभंगा, मधुबनी और आसपास के क्षेत्रों में फैली प्राचीन मिथिला को विशेष रूप से वेदों, दर्शनशास्त्र, तर्कशास्त्र और न्यायशास्त्र की शिक्षा के लिए जाना जाता था। इसकी विद्वत्ता की परंपरा वैदिक काल से लेकर मध्यकाल तक कायम रही।

राजा जनक का दरबार था ज्ञान का केंद्र
प्राचीन मिथिला के ज्ञान केंद्र के विकास में राजा जनक का विशेष योगदान माना जाता है। वे केवल एक कुशल शासक ही नहीं, बल्कि दर्शन और आध्यात्मिक चिंतन में भी गहरी रुचि रखते थे। उनके दरबार में दूर-दूर से विद्वान और ऋषि-मुनि आते थे। यहां शास्त्रार्थ और दार्शनिक चर्चाएं आयोजित होती थीं, जिनमें आत्मा, परमात्मा, ब्रह्म, जीवन और मृत्यु जैसे गंभीर विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता था। उस समय के प्रसिद्ध विद्वान माज्ञवल्क्य, उद्दालक आरुणि, अश्वल, विदग्ध शाकल्प और गार्गी वाचक्नवी जैसे विद्वान इन चर्चाओं में भाग लेते थे। याज्ञवल्क्य ने अपने ज्ञान और तर्कशक्ति से अनेक विद्वानों को प्रभावित किया था।

महान गुरु और विद्वान
मिथिला की ज्ञान परंपरा में महर्षि याज्ञवल्क्य का विशेष स्थान है। उन्हें वैदिक दर्शन का महान विद्वान माना जाता है। उनके नाम से याजवत्वय स्मृति भी प्रसिद्ध है। महर्षि गौतम को न्याय दर्शन का प्रवर्तक माना जाता है। उन्होंने न्याथसूत्र की रचना की, जिसमें तर्क, प्रमाण और सही ज्ञान प्राप्त करने के तरीकों की व्याख्या की गई है। इसके अलावा मंडन मिश्र, चाचस्पति मिश्र और उदय नाचार्ष जैसे विद्वानों ने भी मिथिला की बौद्धिक परंपरा को समृद्ध बनाया। तेरहवीं शताब्दी में गंगेश उपाध्याय ने व्य न्याय दर्शन को विकसित किया। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'तत्वभिंतामणि' इस परंपरा का महत्वपूर्ण ग्रंथ बनी।

विद्यार्थियों में थे कई महान नाम
मिथिला की विद्वत्ता का प्रभाव दूसरे क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर भी पड़ा। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी उज्ब शिक्षा और विशेष अध्ययन के लिए आते थे। प्रसिद्ध विद्वान रघुनाथ शिरोमणि ने मिथिला में न्यायशास्त्र का अध्ययन किया था। बाद में उन्होंने बंगाल के नवद्वीप में न्याय दर्शन की एक प्रसिद्ध परंपरा विकसित की। राजा जनक के दरबार में शास्त्रार्थ करने वाले स्वेतकेतु और अन्य ऋषि भी उस समय की शिक्षा परंपरा के महत्वपूर्ण नाम थे।

महिलाएं भी थीं ज्ञान की साधक
मिथिला की एक विशेषता यह भी थी कि यहां महिलाओं ने भी ज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गार्गी वाचक्नवी और मैत्रेयों इसके प्रसिद्ध उदाहरण हैं। गार्गी ने राजा जनक के दरबार में याज्ञवत्वग से बड़ा और सृष्टि की प्रकृति से जुड़े अतिन प्रश्ण पूछे थे। वहीं मैत्रेयी ने सांसारिक संपति के बजाय आत्मज्ञान को अधिक महत्व दिया। मध्यकाल में लच्छिमा देनी जैसी विदुषियों ने भी न्याय और दर्शन पर लेखन किया।

कई विषयों की मिलती थी शिक्षा
मिथिला में शिक्षा का दायरा काफी व्यापक था। यहां मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय पढ़ाए जाते थे वेद और उपनिषद, न्याय और तर्कशास्त्र, दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र, व्याकरण और साहित्य।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!