पंच महोत्सव आरंभ, जानें आपके लिए कितने शुभ रहेंगे ये 5 दिन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Nov, 2020 06:53 AM

horoscope

आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आरंभ हो रहा है। जो इस बार 4 दिन का होगा। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। इस वर्ष दिवाली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Horoscope: आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आरंभ हो रहा है। जो इस बार 4 दिन का होगा। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। इस वर्ष दिवाली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। गुरु ग्रह अपनी ही स्वराशि धनु और शनि अपनी स्वराशि मकर में रहने वाले हैं, जबकि शुक्र ग्रह कन्या राशि में वास करेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार तीन ग्रहों का यह दुलर्भ संयोग 1521 में बना था और अब 2020 में बन रहा है। 499 साल बाद बने इस खास योग में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। पंच महोत्सव के आरंभ से लेकर आने वाले 5 दिन कितने शुभ रहेंगे, गुरमीत बेदी जी से जानें-

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)  
पंच महोत्सव में परिश्रम की अधिकता रहेगी और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। क्रोध व आवेश में आने से बचें। अपनी कमजोरी का बखान न करें । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनियोजित खर्चों में भी वृद्धि होगी । संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को भी लाभ मिलने के आसार हैं। यदि आप नौकरी हासिल करने या कोई उद्योग लगाने के लिए प्रयासरत हैं तो पंच महोत्सव में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। खानपान में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी । बाहर के खानों से परहेज रखें तो बेहतर रहेगा।

मिथुन (21 मई-21 जून)
कार्य में प्रगति आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। घर की साज-सज्जा पर खर्च कर सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए खास तौर पर समय अनुकूल है। डिजाइनिंग व कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं विशेष लाभ प्राप्त करेंगी। छात्र वर्ग तकनीकी क्षेत्र में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।

कर्क (22 जून-23 जुलाई)
बिना बात का चिंतन न करें। ऐसा कुछ नहीं घटेगा जो आपके प्रतिकूल हो। पंच महोत्सव के अंतिम दिन समस्याओं का निराकरण करने में सहायक होंगे । व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में प्रतीक्षा करना उचित रहेगा। विद्यार्थियों को प्रयासों में तेजी लानी होगी। कल्पनाओं की उड़ान बाद में निराश कर सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
आलस्य को त्याग कर प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कोई नई रिलेशनशिप शुरू हो सकती है, जो आपको रोमांचित करेगी लेकिन स्वयं को विवादों से दूर रखना आपके हित में रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपको सरप्राइस दे सकता है। शुभ कार्यों पर व्यय होगा। 

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
कार्य की अधिकता से थोड़ा असहज महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। स्वभाव में तेजी रह सकती है लेकिन कार्यस्थल पर किसी विवाद को तूल न दें और न ही बहस में पड़ें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग को विशेष सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
अपने खानपान की आदतें बदलें। रात को देर तक जागना आपके हित में नहीं है। कार्यस्थल पर विवाद को टालने की कोशिश करें। किसी खास व्यक्ति से मिलने की भी संभावना है। कहीं से धन प्राप्ति का संकेत भी मिल रहा है। रिलेशनशिप में आपको गहराई से सोचने की जरूरत है। अपने विचारों को संतुलित रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य कमोबेश सही रहेगा। यात्रा सुखद नहीं रहेगी। 

वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
शादी योग्य जातकों को उपयुक्त वर मिलेगा। प्रेम प्रसंग चल सकता है। नई जॉब की ऑफर आ सकती है। पदोन्नति के योग भी बने हुए हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक पक्ष सुखद रहेगा । संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास रंग लाएंगे। विदेश यात्रा के योग भी बने हुए हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। 

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
कई बार बेवजह मन खिन्न रहेगा। अगर आप अपने कार्यस्थिति को लेकर असंतुष्ट हैं तो इस बात को सार्वजनिक न करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहें। सप्ताह के अंतिम 2 दिन स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
अति भावुकता से बचें और अपने हितकारी व अहितकारी लोगों की पहचान करें। अपने मन से नकारात्मक विचारों को निकालें और अपनी उर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं। कोई सुखद आश्चर्य आपके इंतजार में है। आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से कोई उपलब्धि मन को हर्षित कर सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा। किसी को उधार न दें। 

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
आप की सोची योजनाएं सिरे चढ़ेगी। धन लाभ के योग भी हैं। मित्रों के साथ समय बढ़िया गुजरेगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों व सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे । आपके विचारों को सराहा जाएगा लेकिन रात के समय वाहन सावधानी के साथ चलाएं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की अनदेखी भारी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।  

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के आसार हैं। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद आप पर रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी भी तरह की गलतफहमी का शिकार न हों और जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी भी न करें। कोई पुराना प्रेम जीवन में फिर से लौट सकता है लेकिन आपको सावधान रहना होगा। आपकी इमेज पर असर पड़ सकता है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!