Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2019 07:55 AM
आज मंगलवार तारीख 20 अगस्त, 2019 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व रेवती नक्षत्र का योग रहेगा। आज काले नागों को समर्पित भाद्रपद महीने में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज मंगलवार तारीख 20 अगस्त, 2019 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व रेवती नक्षत्र का योग रहेगा। आज काले नागों को समर्पित भाद्रपद महीने में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इसमें कर्कोटक, अनन्त, एलापत्र, कालिया व धृतराष्ट्र महानागों की पूजा करते हैं। आज के दिन उपाय करने से हेल्थ में सुधार आएगा, प्रेम में सफलता मिलेगी, संतान सुख की प्राप्ति होगी और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
राहुकाल- 15:38 से 17:15
पंचक समाप्त- 22:29 पर
सर्वार्थसिद्धियोग- 22:29 से 05:57
विशेष- भाद्रपद नाग पंचम
गुडलक उपाय: दक्षिण पश्चिम मुखी होकर लाल कपड़े पर मौली पर सात गांठें लगाकर मौली के पांच सांप बनाकर "नाग मंडल" स्थापित करके पूजा करें। लाल चन्दन की माला से गुडलक मंत्र ॐ नवकुलाय विद्द्हे विषदन्ताय धीमही तन्नो सर्प प्रचोदयात जपें। इसके बाद नाग मण्डल पर भिगोया हुआ बाजरा, घी व गुड़ चढ़ाकर पीपल के नीचे रख दें, हेल्थ में सुधार आएगा।
बर्थ डे का खास उपाय: किसी धर्मस्थल में 5 अन्न दान करें, प्रेम में सफलता मिलेगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: लाल कपड़े में बंधे 5 फल पेट से वारकर धर्मस्थल में चढ़ाएं, संतान सुख की प्राप्ति होगी।
आज का ख़ास उपाय: सफ़ेद कपड़े में बंधे 9 धान, 7 लौंग, 2 साबुत सुपारी सिर से वारकर शिवालय में नाग देवता पर चढ़ाएं, कालसर्प दोष में राहत मिलेगी।