Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Apr, 2019 08:24 AM
आज शनिवार तारिख 27 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र मकर राशि में रहेंगे व श्रावण नक्षत्र का योग रहेगा। अष्टमी तिथि पर दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार महाकाली दस महाविद्याओं की श्रेणी में पहली महाविद्या मानी...
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज शनिवार तारिख 27 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र मकर राशि में रहेंगे व श्रावण नक्षत्र का योग रहेगा। अष्टमी तिथि पर दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार महाकाली दस महाविद्याओं की श्रेणी में पहली महाविद्या मानी जाती हैं। महाकाली समस्त देवों द्वारा पूजनीय व अनंत सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। इन्हें मूल प्रकृति भी कहा जाता है। मूलतः पार्वती ही आदिशक्ति हैं जो संसार में महाकाल शिव के साथ महाकाली रूप में प्रलय तांडव करती हैं। काल अर्थात समय का ईश्वर शिव के महाकालेश्वर स्वरुप को माना गया है तथा काल की शक्ति देवी महाकाली को कहा गया है। तंत्र शास्त्र में महाकालेश्वर व महाकाली का सर्वोच्च स्थान है।
कहा जाता है कि जो महाकाल व महाकाली का भक्त है उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कालिका पुराण के अनुसार महामाया को ही महाकाली बताया गया है। महाकाली का जन्म मधु-कैटभ के नाश हेतु हुआ था। शनिवार की दुर्गाष्टमी पर महाकाली के विशेष पूजन, व्रत और उपाय से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है व शत्रुओं का नाश होता है। आप पर किए हुए काले जादू टोने का अंत होता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
राहुकाल: 09:04 ए.एम. से 10:41 ए.एम. तक
सर्वार्थसिद्धि योग: 05:48 ए.एम. से 02:14 ए.एम. तक
विशेष: वैसाख कृष्ण अष्टमी और शुभयोग, महाकाली विशेष पूजा।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: महाकाली पर 10 मसूर के दाने चढ़ाकर चौराहे पर फेंक दें। पारिवारिक विवाद मिटेंगे।
आज का ख़ास उपाय: महाकाली के समक्ष 6 लौंग कर्पूर से जलाएं। दुश्मनों पर जीत मिलेगी।
बर्थ डे का खास उपाय: देवी महाकाली पर चढ़े सिंदूर से नित्य तिलक करें, मन से डर मिटेगा।