Hubble discovers new puzzle galaxy: हबल ने ढूंढी नई पजल गैलेक्सी

Edited By Updated: 24 Nov, 2025 11:28 AM

hubble discovers new puzzle galaxy

Hubble discovers new puzzle galaxy:  बल स्पेस टेलिस्कॉप ने एक ऐसी नई गैलेक्सी ढूंढी है, जिसे किसी भी श्रेणी में रखना मुश्किल है। वैज्ञानिक इसे पजल गैलेक्सी कह रहे हैं। इसे एनजीसी2775 नाम दिया गया है। वैज्ञानिक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या यह स्पाइरल...

Hubble discovers new puzzle galaxy:  बल स्पेस टेलिस्कॉप ने एक ऐसी नई गैलेक्सी ढूंढी है, जिसे किसी भी श्रेणी में रखना मुश्किल है। वैज्ञानिक इसे पजल गैलेक्सी कह रहे हैं। इसे एनजीसी2775 नाम दिया गया है। वैज्ञानिक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या यह स्पाइरल गैलेक्सी है या अंडाकार गैलेक्सी है या इनमें से कोई नहीं है।  

6.7 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर
यह पजल गैलेक्सी धरती से 6.7 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। यह कर्क तारामंडल में स्थित है। असल में इसका एक सपाट, फीचरलैस केंद्र है, जिसमें कोई गैस भी नहीं है। यह एक अंडाकार गैलेक्सी है। इसका एक धूल का छल्ला है, जिसमें जगह-जगह पैच के रूप में तारों के क्लस्टर हैं। ये क्लस्टर स्पाइरल गैलेक्सी की तरह हैं।   

क्या गैलेक्सियों के मिलने से बनी
कुछ खगोलविद इसे लेंटिकुलर गैलेक्सी मान रहे हैं। लेंटिकुलर गैलेक्सियों के बारे में माना जाता है कि यह दो गैलेक्सियों के मिलने या उनकी टक्कर से बनी होती है। एनजीएस2775 में हाइड्रोजन गैस एक लाख प्रकाश वर्ष क्षेत्र में फैली है, जो यह संकेत देती है कि यह गैलेक्सी दो गैलेक्सियों के मिलने से बनी हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!