...तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता

Edited By Jyoti,Updated: 12 Oct, 2019 10:43 AM

if you have courage nothing can stop you from succeeding

हर्ब ब्रुक्स हाई स्कूल और कॉलेज में हॉकी के सफल खिलाड़ी थे। वर्ष 1960 में वह अमरीकी ओलिम्पिक हॉकी टीम के सदस्यों में से एक थे। दुर्भाग्यवश ओलिम्पिक प्रारंभ होने से मात्र एक सप्ताह पहले टीम से उनकी छंटनी हो गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर्ब ब्रुक्स हाई स्कूल और कॉलेज में हॉकी के सफल खिलाड़ी थे। वर्ष 1960 में वह अमरीकी ओलिम्पिक हॉकी टीम के सदस्यों में से एक थे। दुर्भाग्यवश ओलिम्पिक प्रारंभ होने से मात्र एक सप्ताह पहले टीम से उनकी छंटनी हो गई। वह दुखी तो हुए लेकिन जब उनकी टीम ने अमरीकी इतिहास में हॉकी का पहला पुरुष स्वर्ण पदक जीता तो उन्होंने जोरदार तालियां बजाईं। वह कोच के पास जाकर बोले, ''सर, मुझे टीम से निकालने का आपका निर्णय सही था। टीम स्वर्ण पदक जीत गई।''
PunjabKesari, Success
टीम से निकाले जाने के बाद भी ब्रुक्स का यह जज्बा देख कर कोच हैरान रह गए। साफ था कि अपने अच्छे-बुरे की फिक्र पर भारी पड़ता था हर्ब का हॉकी प्रेम। वह लगातार अभ्यास करते रहे। वर्ष 1964 और 1968 के ओलिम्पिक खेलों में उन्हें खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। खिलाड़ी के रूप में रिटायर होने के बाद वह हॉकी के कोच बन गए। उन दिनों अमरीका की टीम एक कमजोर टीम के रूप में जानी जाती थी। वर्ष 1980 के ओलिम्पिक में भी वह एक कमजोर टीम के रूप में दाखिल हुई थी। इससे पहले पिछले 7 में से 6 ओलिम्पिक खेलों में सोवियत संघ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था परंतु ब्रुक्स की मेहनत, प्रेरणा और अभ्यास के कारण अमरीका ने सोवियत संघ की टीम को 4-3 से हरा कर बड़ा उलटफेर कर दिया। फाइनल में इस टीम ने फिनलैंड को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
PunjabKesari, Success

एक खिलाड़ी से जब इस अप्रत्याशित जीत के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि हमारे कोच हर्ब ब्रुक्स ने हमें सिखाया है, ''सफलता के बारे में किसी दूसरे की पुस्तक पढऩे की बजाय खुद की पुस्तक लिखो। सबके साथ मिलकर चलो और सबसे बड़ी बात सबकी उपलब्धि पर ताली बजाना सीख लो तो तुम्हें सफल होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!