Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं यह चीजें, धन-वैभव की होगी प्राप्ति

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 May, 2024 07:26 AM

vaishakh amavasya

अमावस्या तिथि पितरों की पूजा के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। पंचांग के अनुसार साल में 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इनमें से ही एक है वैशाख

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vaishakh Amavasya 2024: अमावस्या तिथि पितरों की पूजा के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। पंचांग के अनुसार साल में 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इनमें से ही एक है वैशाख अमावस्या, जो आज 8 मई को मनाई जा रही है। इस दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है। इसके साथ ही अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करने का भी विधान है। वैशाख अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ के नीचे कुछ चीजें अर्पित करने से कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे किन चीजों को चढ़ाना चाहिए।

PunjabKesari Vaishakh Amavasya

Offer milk to Peepal tree पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं दूध
वैशाख अमावस्या के दिन चंद्रमा लुप्त हो जाते हैं। जिसकी वजह से कुंडली में उनका स्थान कमजोर होने लगता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए तांबे के बर्तन में दूध भरकर पीपल के पेड़ पर जरूर चढ़ाएं।

Offer sesame seeds to Peepal tree पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं तिल
वैशाख अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर तिल चढ़ाना बहुत शुभ और अच्छा होता है। माना जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल चढ़ाने से धन वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से भी छुटकारा मिल जाता है।

PunjabKesari Vaishakh Amavasya

Offer water to Peepal tree पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं जल
वैशाख अमावस्या के दिन सुबह पीपल की पूजा के दौरान जल जरूर चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से मनचाही इच्छा पूरी होती हैं और घर से वास्तु दोष भी खत्म होता है। साथ ही अपार सुख-समृद्धि मिलती है।

PunjabKesari Vaishakh Amavasya

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!