Guru Asta 2024: 7 मई से गुरु अस्त, इन 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 May, 2024 06:40 AM

आज बात करेंगे देव गुरु बृहस्पति के बारे में। वृष राशि में गुरु का गोचर चल रहा है और यह गोचर 1 मई को ही शुरू हो गया है। 6 मई को ये अस्त हो गए हैं और 2 जून तक अस्त ही रहेंगे। गुरु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Asta 2024: आज बात करेंगे देव गुरु बृहस्पति के बारे में। वृष राशि में गुरु का गोचर चल रहा है और यह गोचर 1 मई को ही शुरू हो गया है। 6 मई को ये अस्त हो गए हैं और 2 जून तक अस्त ही रहेंगे। गुरु कुंडली में चार भावों के कारक होते हैं  धन, सुत, नौवां और ग्याहरवां भाव। गुरु जब अस्त हो जाते हैं तो इन भावों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिनके ऊपर गुरु की महादशा चल रही है उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

गुरु की महादशा तीन राशियों पर हमेशा चलती रहती है वो हैं-

वृष राशि के ऊपर से गुरु का गोचर हो रहा है और इनके ऊपर गुरु की महादशा चल रही है। गुरु अष्टम भाव के भी स्वामी हो जाएंगे। चद्र्मा के ऊपर से गुरु का गोचर बेहद ही बढ़िया है। 2 जून तक आपको शुभ प्रभावों के लिए वेट करना पड़ सकता है।

कन्या राशि के तमाम जातक 25 से 45 साल के बीच के हैं उनके ऊपर गुरु की महादशा चल रही है। कन्या राशि के जातक के लिए गुरु दो भावों के स्वामी होते हैं। सप्तम भाव में गुरु की मीन राशि आ जाएगी। चौथे भाव में धनु राशि आ जाएगी। 2 जून के बाद आपको इसके फायदे मिलेंगे। सातवें भाव से पार्टनर देखा जाता है। तो पार्टनरशिप में काम शुरू करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जो लोग शादी का इंतजार कर रहे थे उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।

मकर राशि के जातक गुरु की महादशा से गुजर रहे हैं। गुरु के फलों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। गुरु का गोचर इस समय शुभ है। गुरु आपकी कुंडली में पांचवें भाव से गोचर कर रहे हैं। ये शुभ होता है लेकिन गुरु अस्त हैं। इस वजह से आपको थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दशानाथ आपके गुरु हैं इसलिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है। पांचवें भाव में बैठे गुरु ग्यारहवें भाव को दृष्टि दे रहे हैं। यदि प्रमोशन की वेट कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु नौवें भाव को एक्टिव कर रहे हैं। मकर राशि के लिए गुरु दो भावों के स्वामी हैं।

धनु और मीन राशि के लिए गुरु राशि के स्वामी हैं तो राशि के स्वामी का अस्त होना आपके लिए शुभ नहीं होगा। इस वजह से आपको थोड़ी थकावट का सामना करना पड़ेगा। इस महीने के दौरान आप हर कार्य बहुत ही स्लो करेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!