शास्त्रों से जानें, कौन से काम करने से मिलेगी मन की शांति ?

Edited By Lata,Updated: 13 Feb, 2020 10:56 AM

if you want to peace in your life then do this upay

आज के समय में अगर देखा जाए तो व्यक्ति को जीवन उलझनों में हरदम घिरा दिखता है। ऐसे में उसका मन भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में अगर देखा जाए तो व्यक्ति को जीवन उलझनों में हरदम घिरा दिखता है। ऐसे में उसका मन भी अशांत ही रहता है। वहीं मानव के निर्माण में मन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि मनुष्य का मन उसके मोक्ष और बंधन का कारक होता है। सफलता हासिल करने के लिए मन का मजबूत होना आवश्यक है। इसके साथ ही भगवान ने यहां तक भी कहा है कि जो मनुष्य अपने मन को नियंत्रण कर लेता है तो उसका भाग्य बदल जाता है। शास्त्रों में मजबूत मन के लिए कुछ उपाय बताए हैं, उन्हीं के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
सूर्य को जल चढ़ाना
शास्त्रों के अनुसार नित्य सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने से व्यक्ति स्वास्थ्य रहता है। इसी के साथ उसका मन भी शांत रहेता और जिसकी वजह से मन खुद नियंत्रित हो जाता है और हर काम अच्छे से पूरा होता है।   
Follow us on Twitter
गायत्री मंत्र का जाप
नित्य नियम से गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। गायत्री मंत्र- ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।।
Follow us on Instagram
एकादशी व्रत
मन की शांति के लिए एकादशी का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत करने के अनेकों फायदे हैं। ये व्रत हर महीने में 2 बार पड़ता है। लेकिन अगर आप किसी कारण ये व्रत नहीं कर पाते तो उस चावल का सेवन न करें। 
 PunjabKesari
सादा और सात्विक आहार 
मन को शांत रखने के लिए सात्विक आहार लेना बहुत जरूरी है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि सात्विक आहार लेने से हमारे मन में बुरे ख्याल नहीं आते हैं और ध्यान नहीं भटकता है।

भगवान का ध्यान
शास्त्रों के अनुसार हर रोज़ भगवान का ध्यान करना चाहिए। मन को शांत रखने के लिए सुबह-शाम मंदिर में जाकर भगवान के समक्ष पूजा व प्रणाम करना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!