34 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Mar, 2018 09:30 AM

jagannath temple ratan bhandar to be opened after 34 years

भुवनेश्वर,(प.स.): ओडिशा सरकार ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को 34 साल बाद रत्न भंडार खोलने की अनुमति दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) द्वारा निरीक्षण किए जाने के लिए इसे खोलने की अनुमति दी गई है। रत्न भंडार में देवी-देवताओं के...

भुवनेश्वर,(प.स.): ओडिशा सरकार ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को 34 साल बाद रत्न भंडार खोलने की अनुमति दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) द्वारा निरीक्षण किए जाने के लिए इसे खोलने की अनुमति दी गई है। रत्न भंडार में देवी-देवताओं के बेशकीमती जेवर और आभूषण रखे जाते हैं। इसका पिछली बार 1984 में निरीक्षण किया गया था। तब रत्न भंडार के 7 में से सिर्फ 3 चैंबरों को खोला गया। कोई नहीं जानता है कि अन्य चैंबरों में क्या रखा हुआ है। एस.जे.टी.ए. के मुख्य प्रशासक पी.के. जेना ने कहा, ‘‘हम रत्न भंडार को खोलने से पहले निश्चित तौर पर एहतियाती कदम उठाएंगे।’’ उन्होंने इससे पहले स्पष्ट किया था कि रत्न भंडार के भीतर रखे आभूषणों और अन्य बेशकीमती सामानों का आकलन नहीं किया जाएगा और उसकी दीवारों और छतों का सिर्फ दृश्य निरीक्षण किया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!