मार्गीय हो गए बृहस्पति, राहत की सांस के साथ अर्थव्यवस्था में आएंगे बदलाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 07:28 AM

jupiter has changed his house

ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति सर्वोत्तम ग्रह माना गया है। इसकी कृपा से जातक को संतान, दांपत्य एवं धन की प्राप्ति होती है। बृहस्पति सकारात्मक एवं सेहतपूर्ण जीवनशैली जीने का तरीका इंसान को सिखाता है। वर्ष 2017

ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति सर्वोत्तम ग्रह माना गया है। इसकी कृपा से जातक को संतान, दांपत्य एवं धन की प्राप्ति होती है। बृहस्पति सकारात्मक एवं सेहतपूर्ण जीवनशैली जीने का तरीका इंसान को सिखाता है। वर्ष 2017 में बृहस्पति का गोचर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बृहस्पति का साल 2017 में कन्या राशि में 06 फरवरी से गोचर हुआ था। इसके पश्चात बृहस्पति सोमवार दिनांक 06.02.17 को मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट पर वक्रिय हो गए थे तथा शुक्रवार दिनांक 09.06.17 शाम 7 बजकर 40 मिनट पर मार्गीय हो रहे हैं। पिछले चार माह से बृहस्पति वक्रिय चल रहे हैं। वर्तमान में बृहस्पति कन्या राशि में वक्र अवस्था में हैं, तथा इसी दौरान शनि भी वक्र अवस्था में बृहस्पति से दशम दृष्टि संबंध बना रहा है। 


शास्त्रानुसार ग्रहों का पथ भ्रमण अति महत्वपूर्ण है। ग्रह मार्ग बदलते हैं वक्रिय व मार्गीय होते रहते हैं। ज्योतिष मान्यतानुसार वक्री शुभ ग्रह यदि अन्य पाप ग्रह से दृष्टि संबंध बनाए तो हानिकारक, प्राकृतिक परिवर्तन व बाजार में नकारात्मक स्थिति बनती है। वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्रवार दिनांक 09.06.17 को वट पूर्णिमा अर्थात जेष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। अतः पूर्णिमा पर बृहस्पति का मार्गीय होना शुभ रहेगा। बृहस्पति के मार्गीय होते सभी जातकों को राहत मिलेगी। किसानों को लाभ मिलेगा। बाजार में कपड़ा, तेल, कोयला, रसायन, धातु में तेज़ी आएगी। कारोबारियों हेतु समय उन्नति कारक रहेगा। कृषि में लाभ की स्थिति बनेगी। शासकीय कार्य सुचारू होंगे। सोने के भाव कम होंगे व बैंकिंग सैक्टर में ब्याज दर की कमी आएगी।


राशि अनुसार, जानें बृहस्पति के मार्गीय होने से आप पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में 


मेष: विवादों से बचें। पराक्रम बढ़ेगा। विरोधियों से संघर्ष होगा। कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। विदेश से लाभ होगा। पारिवारिक क्षेत्र ठीक रहेगा।


वृष: स्वास्थ्य कमजोरी रहेगा। पेट व पैरों में तक़लीफ़ रहेगी। परिश्रम से धन मिलेगा। लाभ क्षेत्र मज़बूत होगा। शिक्षा क्षेत्र में लाभ होगा।


मिथुन: प्रॉफैशन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र वृद्धि से पदोन्नति होगी। अधिकारी लाभ देंगे। सम्मान वृद्धि होगी। गाड़ी-घर का सुख मिलेगा।


कर्क: यात्राएं लाभ देंगी। सहयोगी हेल्प करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाइयों से विवाद होगा। लाभ बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।


सिंह: धन की बचत होगी। रूका धन प्राप्त होगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रेम क्षेत्र अनुकूल रहेगा। एक्सीडैंट के योग हैं।


कन्या: मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक माहौल बेहतर बनेगा। विवाह के योग हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के प्रबल योग हैं।

तुला: समय अशुभ रहेगा। आत्मविश्वास कम होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्राएं होगी। लोग बेवजह परेशान करेंगे। अत्यधिक ख़र्च बढ़ेगा। 


वृश्चिक: आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। धनार्जन के नए स्रोत मिलेंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। बिजनैस में सफलता मिलेगी। 


धनु: बिजनैस में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। व्यवसाय बहुत सफल रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। 


मकर: भाग्योदय से विश्वास बढ़ेगा व समस्याएं मिटेंगी। बेकार भाग-दौड़ रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे।


कुंभ:  आत्मनिर्भर रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति होगा। बड़ा निवेश करने से बचें। परिजनों से मन-मुटाव होगा। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।


मीन: विवाह योग बनेंगे। दांपत्य सुखी रहेगा। नवीन प्रेम मिलेगा। कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। इच्छा पूर्ति होगी। नए काम सफल होंगे।
    
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!