Kanwar Yatra 2021: दिल्ली में कांवड़ यात्रा पर लगी रोक

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jul, 2021 09:45 AM

kawad yatra

दिल्ली सरकार ने राजधानी में 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए यह सख्त कदम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली सरकार ने राजधानी में 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया है। सभी डीएम को इस आदेश को सख्ती से लागू करने कहा गया है।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने रविवार को आदेश जारी किया कि 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, इसे उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद दिल्ली में कांवड़ यात्रियों के जमा होने की संभावना है और कांवड़ से संबंधित जुलूस निकालने की भी संभावना है। दिल्ली में कोरोना के संबंध में स्थिति अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। इस कारण राजधानी में वर्ष 2021 के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से कांवड़ पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है और अधिकारियों को इस बाबत जनता को अवगत कराने को भी कहा है। अगर कोई व्यक्ति कांवड़ पर लगे प्रतिबंध का पालन नहीं करेगा तो उस पर दिल्ली आपदा प्रबंधन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि यह लगातार दूसरा साल होगा, जब दिल्ली में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल भी दिल्ली में कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं हो सका था। पिछले कुछ सालों में दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेेकर लोगों में श्रद्धा अधिक बढ़ी है। दिल्ली से भी तमाम लोग कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। वहीं, दिल्ली से गुजरने वाले कांवडय़िों की मदद के लिए तमाम लोग जुटते हैं। बहुत से शिविर लगते हैं। सरकारी स्तर पर भी कांवड़ शिविर का आयोजन होता रहा है। पहले सरकार की और से 75 शिविरों के लिए मदद दी जाती थी। 

भाजपा ने निर्णय का स्वागत किया
भाजपा ने भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि डीडीएमए ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लोक स्वास्थ हित में लिया है और इस पर किसी राजनीतिक चर्चा की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली के सभी नागरिक इस रोक का सम्मान करेंगे और भगवान से प्रार्थना है कि अगले वर्ष कांवड़ के पवित्र श्रावण मास तक कोविड लहर का अंत हो जाए।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!