केदारनाथ हैलीकॉप्टर सेवा की सभी 31,450 सीटें 90 मिनट में बुक

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 08:11 AM

kedarnath helicopter service update

केदारनाथ हैलीकॉप्टर शटल सेवा की 22 अप्रैल से 15 जून के बीच उपलब्ध सभी 31,450 सीटें पोर्टल खुलने के महज 90 मिनट के भीतर बुक हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देहरादून (प.स.): केदारनाथ हैलीकॉप्टर शटल सेवा की 22 अप्रैल से 15 जून के बीच उपलब्ध सभी 31,450 सीटें पोर्टल खुलने के महज 90 मिनट के भीतर बुक हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार बुकिंग प्रक्रिया 15 अप्रैल को शाम 6 बजे शुरू हुई और शाम 7 बजकर 28 मिनट पर अंतिम टिकट जारी हुआ। इस दौरान भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) के आधिकारिक पोर्टल पर कुल 10,855 टिकट बुक किए गए। 

हैलीकॉप्टर शटल सेवा श्रद्धालुओं को आधार शिविर से हिमालय के इस पवित्र धाम तक हवाई मार्ग से जोड़ती है। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होने वाली यह सेवा 16 किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग से राहत दिलाती है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के हैल्पलाइन नियंत्रण केंद्र ने प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए औचक रूप से 565 सत्यापन कॉलें कीं। जांच में पाया गया कि बुकिंग में उपयोग किए गए 10,859 मोबाइल फोन नंबरों में से 4400 नंबर वास्तविक यात्रियों के थे। अधिकारियों ने बताया कि विश्लेषण से पता चला कि 51 प्रतिशत बुकिंग सीधे श्रद्धालुओं ने की, जबकि शेष 49 प्रतिशत अन्य अधिकृत माध्यमों से हुई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!