विदुर नीति: इन लोगों से बनाकर रखें दूरी, नहीं तो करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

Edited By ,Updated: 07 Apr, 2017 04:35 PM

keep distance these people

जिस प्रकार आचार्य चाणक्य की नीतियों पर अमल करने से खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है, उसी प्रकार विदुर ने भी ज्ञान की बातें बताई हैं। विदुर ऐसी शख्सियत

जिस प्रकार आचार्य चाणक्य की नीतियों पर अमल करने से खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है, उसी प्रकार विदुर ने भी ज्ञान की बातें बताई हैं। विदुर ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने राजमहल में बैठे बैठे राजा धृतराष्ट्र को युद्ध के पल पल का आंखों देखा हाल सुनाया था। धृतराष्ट्र को जो भी बातें बताई उन्हें ही विदुर नीति कहा जाता है। विदुर ने अपनी नीति में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया हैं जिन्हें सही-गलत का भान नहीं रहता। जिसके कारण वे ऐसा काम कर बैठते हैं जिससे दूसरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहने में ही भलाई है। 

विदुर के अनुसार नशेड़ी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नशेड़ी व्यक्ति को अच्छे-बुरे अौर सही-गलत की समझ नहीं रहती। इसलिए ऐसा व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। इनसे दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है। नशे में व्यक्ति ऐसे कार्य कर बैठता है जिसके कारण उसके साथ वालों को भी कष्ट उठाना पड़ सकता है। 

पागल व्यक्ति से न हो टकराना अौर न ही बहस करनी चाहिए। जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होता उसे सही गलत की समझ नहीं होती। वे कुछ भी कह सकते हैं। विदुर के अनुसार पागल व्यक्ति को न तो मार का असर होता है और न ही कड़वी बातों का, इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहने में ही भलाई होती है। 

कुछ लोग बहुत अधिक मेहनत करने वाले होते हैं। विदुर के अनुसार मेहनत के बाद थकान से चूर व्यक्ति से भी नहीं उलझना चाहिए। ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। थका हुए व्यक्ति को आराम की अावश्यकता होती है, ऐसे में यदि कोई उन्हें परेशान करता है तो वे सही-गलत की पहचान किए बिना कुछ भी कर बैठता है। 

ऐसे लोग जिन्हें छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ जाता है, उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्रोधित व्यक्ति गुस्से में सही-गलत का अंतर भूल जाता है इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहने में ही भलाई है। 

भूखे व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। भूख में तड़प रहे व्यक्ति को परेशान करना अधर्म माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को परेशान करने पर वह भूख शांत करने के लिए सही गलत की पहचान किए बिना नुक्सान पहुंचा सकता है।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!