Edited By Jyoti,Updated: 15 May, 2019 03:48 PM
लव मैरिज होना तो आज के समय में बहुत आम बात हो गई। आज की ज्यादातर नौजवान पीढ़ी अपने लिए जीवनसाथी खुद चुनने की चाह रखते हैं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
लव मैरिज होना तो आज के समय में बहुत आम बात हो गई। आज की ज्यादातर नौजवान पीढ़ी अपने लिए जीवनसाथी खुद चुनने की चाह रखते हैं लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो आज के इस मार्डन ज़माने में कुछ लोग अरेंज मैरिज करने में भी विश्वास रखते हैं। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है लड़के-लडकियां अपनी शादी के ख्वाब सजाने लगते हैं। लेकिन एक सवाल उनके मन में हमेशा रहता है कि उनकी शादी लव होगी या अरेंज। तो आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब ज्योतिष शास्त्र में दिया गया है। जी हां, इसमे कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनसे जाना जा सकता है कि आपकी शादी लव होगी या अरेंज।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर व्यक्ति के अंग में ही इस राज़ का जवाब छिपा हुआ है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शरीर में कौन सा ऐसा अंग है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी कि अरेंज।
माना जाता है कि जिनकी शादी न हुई वे अपने पैरों की अंगुलियों को देखकर अपनी शादी के बारे में पता लगा सकते हैं। समुद्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर के अंगूठे की पास वाली अंगुली अंगूठे के साइज से थोड़ा सा भी छोटा होता है तो आपकी माना जाता है कि ऐसे व्यक्तियों की अरेंज मैरेज होने की संभावना अधिक होती है। वहीं अगर अंगूठे के पास वाली अंगुली के बराबर हो तो भी अरेंज मैरिज का ही योग बनता है। इससे साफ़ है कि आपकी शादी परिवारजनों के पसंद से ही होगी।
इसके अलावा जिन जातकों की अंगूठे के पास वाली अंगुली अंगूठे के साइज से बड़ी होता तो पूरी संभावना होती है कि आपको अपनी मनपसंद दुल्हन ही मिलेगी, जिसे आप पंसद करते हैं या उनके साथ रिलेशन में हैं। माना जाता है कि ऐसे लड़के-लड़कियों की लव मैरिज होने की पूरी संभावना है। ये भी कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति उस शख्स को पा ही लेते हैं, जिसे वे पाना चाहते हैं।