Kundli Tv- जानें, कैसे और कब शुरु हुई कांवड़ यात्रा

Edited By Lata,Updated: 06 Aug, 2018 12:18 PM

learn how when and when started kannada

2018 सावन का महीना चल रहा है और कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु घर से निकल पड़े हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
2018 सावन का महीना चल रहा है और कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु घर से निकल पड़े हैं। आज सावन का दूसरा सोमवार है। इस सोमवार से कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और शिव के जयकारों से गली-मोहल्ले गूंजने लगेंगे। ऐसे में अगर आप भी कांवड़ यात्रा की योजना बना रहे हैं या भविष्य में भोले को कांवड़ चढ़ाने पर विचार कर रहे हैं तो कांवड़ यात्रा के बारे में ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए।
PunjabKesari
बताया जाता है कि पहला कांवडिय़ा रावण था। भगवान राम ने भी भगवान शिव को कांवड़ चढ़ाई थी। आनंद रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान राम ने कांवडिय़ा बनकर सुल्तानगंज से जल लिया और देवघर स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया था।
PunjabKesari
कंधे पर गंगाजल लेकर भगवान शिव के ज्योतिर्लिगों पर चढ़ाने की परम्परा कांवड़ यात्रा कहलाती है। सावन में भगवान महादेव और भक्तों के बीच की दूरी कम हो जाती है इसलिए भगवान को प्रसन्न पर मनोवांछित फल पाने के लिए कई उपायों में एक उपाय कांवड़ यात्रा भी है जिसे शिव को प्रसन्न करने का सहज मार्ग माना गया है।

सावन में कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले कई नियम भी हैं, जिन्हें पूरा करने का हर कांवडिय़ा संकल्प करता है। यात्रा में नशा, मांस, मदिरा और तामसिक भोजन वर्जित है। बिना स्नान किए कांवड़ को हाथ नहीं लगा सकते, चमड़े की वस्तु का स्पर्श, वाहन का प्रयोग, चारपाई का उपयोग, वृक्ष या पौधे के नीचे भी कांवड़ रखना, कांवड़ को अपने सिर के ऊपर से लेकर जाना भी वर्जित माना गया है।
PunjabKesari
कहा जाता है कि शिवभक्त का सच्चे मन से सावन में कंधे पर कांवड़ रखकर बोल बम का नारा लगाते हुए चलना भी काफी पुण्यदायक होता है। इसके हर कदम के साथ एक अश्वमेघ यज्ञ करने जितना फल प्राप्त होता है। उसके सभी पापों का अंत हो जाता है, उसको जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। मृत्यु के बाद उसको सीधे शिवलोक की प्राप्ति होती है।
जानें, गेस्ट रूम में कौन सी चीज़ कहां रखनी चाहिए (देखें VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!