सच साबित हुई ज्योतिषाचार्य कमल नंदलाल की भविष्यवाणी, अमित शाह ने BJP को दिलाई बड़ी जीत

Edited By Jyoti,Updated: 23 May, 2019 06:18 PM

lok sabha election 2019 result

प्राचीन समय के आचार्य चाणक्य से तो हर कोई वाकिफ़ है जिनका चंद्रदुप्त मौर्य को उनका राज्य दिलवाने में अहम रोल था।  लेकिन क्या आप आज के चाणक्य को जानते हैं। भला हम भी कैसी बात कर रहे हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
प्राचीन समय के आचार्य चाणक्य से तो हर कोई वाकिफ़ है जिनका चंद्रदुप्त मौर्य को उनका राज्य दिलवाने में अहम रोल था।  लेकिन क्या आप आज के चाणक्य को जानते हैं। भला हम भी कैसी बात कर रहे हैं। पूरा देश जानता है आज के युग में अगर किसी को चाणक्य जैसा कहा जाता है तो वो है भारतीय जनता पार्टी का मु्ख्य चहरा अमित शाह। जिनके बारे में कहा जाता है कि इनका नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के पीछे बहुत बड़ा हाथ रहा है। साथ ही ये भी माना जाता है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ताधारी पार्टी बनाने में अमित शाह का बड़ा योगदान रहा है। तो इस बार भी अमित शाह अपना काम नहीं भूले हैं। लोक सभा चुनाव 2019 में प्रंचड बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाने को तैयार हैं। साथ ही बता दें गांधीनगर से अमित शाह ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। अमित शाह और भाजपा की इस शानदार जीत की संभावनाएं पंजाब केसरी के ज्योतिष आचार्य कमल नंदलाल ने 2019 साल के शुरूआती दिनों में ही बता दी थी। तो आइए अब जानते हैं अमित शाह की कुंडली के किस योग ने उन्हें बड़ी जीत हासिल करवाई है। 
PunjabKesari, Amit Shah, Pm Modi, Astro KamalNandlal, Year 2019, Prediction, Election 2019 Result, Lok Sabha Chunav, Lok Sabha Chunav 2019, Lok Sabha Election, Lok Sabha Election 2019
इंटरनेट से मिली जानकारी के मुताबिक इनका जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को मुम्बई महाराष्ट्र में 5.25 पर हुआ था। जिसके अनुसार इनकी कुंडली कन्या लग्न की बनती है। कुडंली के दूसरे भाव में बुध आदित्य योग बन रहा है। तो वहीं सूर्य यहां पर नीच का है जिसके कारण आजतक इनको कोई बड़ा पद नहीं मिल पाया। इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये एक किंग मेकर है। 

इनकी कुंडली में मौज़ूद मंगल पराक्रम भाव और आयु का स्वामी है। इसके साथ ही चंद्रमा जो लाभ भाव का स्वामी है वो आयु भाव में है। इस कुंडली की सबसे बड़ी ताकत गुरू का भाग्य भाव में बैठना। इसका प्रधान ग्रह जो है भाग्येश शुक्र जो कि 12वें भाव में बैठा है। 12वां भाव शुक्र का सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। छठा शनि जो कुंडली के अंदर पंचमेश की दशा में है वो शत्रुओं को पटखनी देने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। 
PunjabKesari, Amit Shah, Pm Modi, Astro KamalNandlal, Year 2019, Prediction, Election 2019 Result, Lok Sabha Chunav, Lok Sabha Chunav 2019, Lok Sabha Election, Lok Sabha Election 2019
कुंडली के अनुसार 17 नबंवर, 2003 से अमित शाह पर राहु की महादशा लगी है। ऐसा कहा जा सकता है कि जब से इन पर राहु की महादशा लगी है इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राहु इनकी कुंडली में वर्तमान समय में भी चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इसके बाद राहु तीसरे भाव में गोचर करेगा। ये समय इनके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।

अगर हम बात करें आने वाला समय में अमित शाह की स्थिति कैसी रहेगी तो बता दें कि कठिनाई का समय अमित शाह पार कर चुके हैं 5 जून, 2018 से लेकर 30 अप्रैल 2019 के बीच में  राहु की महादशा में सूर्य की महादशा चल रही है और सूर्य इस कुंडली में व्ययेश है। जिस कारण इस समय में इनको कोई घाटा हो सकता है। 

मार्च 2019 के बाद राहु में चंद्रमा प्रवेश कर गया है, जो कुंडली में नीच भंग बनाता है। जिसके चलते इनकी स्थिति बड़ी अच्छी हो गई साबित होती है। राहु के चंद्रमा में ऐसी संभावना बनी थी जिसके चलते ऐसी अटकलें लगाई गई थी कि अमित शाह  दोबारा सत्ता में लौट कर आएंगे। कुंडली में इनकी राशि मेष है। गोचर इस समय राहु के चौथे भाव में है और केतु दसवें भाव में हैं। मतदान के समय मंगल 12वें भाव में आ जाएगा। ऐसा कहा जा सकता है कि राहु की महादशा ने अमित शाह को बहुत फायदे दिए हैं, और वो स्थान दिया है जो भारत में कई लोग नहीं ले पाते।
PunjabKesari, Amit Shah, Pm Modi, Astro KamalNandlal, Year 2019, Prediction, Election 2019 Result, Lok Sabha Chunav, Lok Sabha Chunav 2019, Lok Sabha Election, Lok Sabha Election 2019
कुंडली के अनुसार 1 जनवरी, 2019 सुबह 7.10 दिल्ली के रेखांक और अंक्षाश से जो स्थिति बनी वो धनु लग्न की थी। इनके चंद्रमा मेष लगन के हैं। राहु चौथे भाव में बैठेगा, केतु दसवें भाव में बैठेगा गुरू और बुध आठवें भाव में बैठा है। चुनाव के समय पर गुरू ने अपनी राशि का परिवर्तन किया जो इनके लिए बहुत ही बड़ा खेल परिवर्तन साबित हुआ। इनकी कुंडली के इन्हीं लक्षणों को देखते हुए अनुमान लगाया गया कि कि अमित शाह राजनीति व कूटनीति से सत्ता में आ गए हैं। इसके अलावा बता दें  2019 से 2022 तक इनके स्वास्थ्य में खराबी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे। आने वाला समय इनके लिए बहुत सुलभ और सभ्य रहने वाला है। मार्च 2019 तक का जो समय है उसकी स्थिति बहुत ही सुंदर बन रही है। 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!