Somwar special: महादेव के ये चमत्कारी मंत्र करेंगे सब दुखों का अंत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Mar, 2023 07:37 AM

lord shiva powerful mantra

देवों के देव महादेव को खुश करना बहुत ही आसान है। उनको खुश करने के लिए सिर्फ एक लौटा जल ही बहुत होता है और सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन है। अगर आप रोज मंदिर नहीं जा पाते तो सिर्फ सोमवार के दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shiv Ji Mantra Jaap: देवों के देव महादेव को खुश करना बहुत ही आसान है। उनको खुश करने के लिए सिर्फ एक लौटा जल ही बहुत होता है और सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन है। अगर आप रोज मंदिर नहीं जा पाते तो सिर्फ सोमवार के दिन महाकाल की पूजा करके उनको खुश किया जा सकता है। एक लौटा जल और बेलपत्र के साथ अगर शिव जी के इन मंत्रों का जाप किया जाए तो शिव शंभु जल्द ही खुश होकर सब दुखों का अंत कर देते हैं। तो आइए जानते हैं, कौन से मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari Somwar special

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Lord Shiva Mantra: महामृत्युंजय मंत्र-  ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

महाकाल का ये मंत्र बहुत ही प्रभावशाली है। इसका जाप करने से अकाल मृत्यु का भय भाग जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में अकाल मृत्य योग हो, उसे महामृत्युंजय जाप करना चाहिए।

लघु महामृत्युंजय मंत्र- ॐ हौं जूं सः

जिन लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना मुश्किल लगता है, उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान शिव को दूध और जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करने से सभी रोग दूर होते हैं।

शिव गायत्री मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

अगर किसी व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार वास करते हैं तो उसे इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के हृदय में किसी के प्रति किसी भी प्रकार के दुर्विचार समाप्त हो जाते हैं और मन में शांति बनी रहती है।

PunjabKesari Somwar special

Favorite mantras of Lord Shiva शिव जी के प्रिय मंत्र:
ॐ नमः शिवाय।

नमो नीलकण्ठाय।

PunjabKesari Somwar special
ॐ पार्वतीपतये नमः।

ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

India

Australia

74/1

12.1

Australia are 74 for 1 with 37.5 overs left

RR 6.12
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!