Radha Krishna Milan Mandir : कुरुक्षेत्र में आज भी गूंजती है राधा-कृष्ण मिलन की कथा, जानें जन्माष्टमी पर क्यों खास है ये मंदिर

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 01:11 PM

radha krishna milan mandir kurukshetra

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां देशभर के मंदिरों को आस्था और श्रद्धा के साथ सजाया जाता है। वहीं, श्री कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा में विशेष आयोजन होते है। इसी के साथ ही कुरुक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मों उत्सव को हर्षा उल्हास के साथ...

Radha Krishna Milan Mandir Kurukshetra : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां देशभर के मंदिरों को आस्था और श्रद्धा के साथ सजाया जाता है। वहीं, श्री कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा में विशेष आयोजन होते है। इसी के साथ ही कुरुक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मों उत्सव को हर्षा उल्हास के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण का विशेष संबंध कुरुक्षेत्र भूमि के साथ रहा है। महाभारत युद्ध के दौरान गीता उपदेश इसी भूमि पर दिया गया। कुरुक्षेत्र भूमि पर श्रद्धालु खास तौर से आस्था श्रद्धा के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाते है।  

कुरुक्षेत्र के पौराणिक राधा कृष्ण मिलन मंदिर में कृष्ण भक्त इस दिन विशेष रूप से पहुंचते है। इसके पीछे यह कारण है कि कुरुक्षेत्र में राधा कृष्ण मिलन मंदिर जिसकी अपनी एक पौराणिक कथा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर द्वापर युग में इसी स्थान पर श्री कृष्ण ओर राधा एक लंबे अंतराल के बाद मिले थे। यही वजह है इस दिन राधा कृष्ण मिलन मंदिर में भी बहुत धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मानाया जाता है। 

पौराणिक वर्णन के अनुसार, सूर्य ग्रहण के अवसर पर जब द्वारका से श्री कृष्ण यहां पहुंचे तो गोपियों संग राधा भी वृंदावन से यहां पहुंची थी। ऐसा भी माना जाता है कि राधा ने वृंदावन कभी छोड़ा नहीं क्योंकि सिर्फ कुरुक्षेत्र पर राधा के आने का वर्णन मिलता है। राधा कृष्ण मिलन मंदिर में तमाल वृक्ष इस का साक्षी माना जाता है । श्रद्धालु तमाल वृक्ष के दर्शन करके भगवान श्री कृष्ण की अनुभूत महसूस करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!