लव राशिफल 30 जनवरी- आंखें तेरी शबनमी चेहरा तेरा आईना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jan, 2023 05:33 AM

love rashifal

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। साथी अपने व्यक्तित्व से कुछ हटकर प्रेम जताएंगे। जो आपको बहुत खुशी देगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन खुशनुमा रहेगा। साथी अपने व्यक्तित्व से कुछ हटकर  प्रेम जताएंगे। जो आपको बहुत खुशी देगा। लव लाइफ का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।
उपाय- मंदिर में केसर का दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) किसी कारणवश आज साथी के साथ दूरी बनी रहेगी। फोन पर घंटो बातें करेंगे या फिर सोशल मिडिया के माध्यम से रोमांटिक चैट होगी। जिसे आप दोनों बहुत एंजॉय करेंगे।
उपाय- किसी धार्मिक स्थान पर चने की दाल का दान करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)आज प्रपोज करने या घर पर शादी की बात करने का सोच रहे हैं तो अभी इंतजार करना पड़ेगा। समय शुभ नहीं है। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।
उपाय- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। किन्नर को कुछ दान दें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन शुभ है। सिंग्लस अपने साथी को मित्रों अथवा घरवालों से मिलवा सकते हैं। लव लाइफ में भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलेगा। खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- किन्नर को भेंट दें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साथी के साथ चल रही खींचातानी आज खत्म होगी। एक-दूसरे को लेकर  जो भी धारणाएं हैं, उन्हें बदलेंगे। तभी निकटता महसूस करेंगे और एक-दूसरे के कबीब आएंगे।
उपाय- हल्दी का मस्तक पर तिलक लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी मुद्दे को लेकर पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। जो दोनों में अलगाव का कारण बनेगा। लव लाइफ ठंडी रहेगी। कल तक सब नार्मल होने की संभावना है।
उपाय- पीले रंग के फूल भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज दिल की बात कहने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ का भरपूर लूत्फ उठाएंगे। साथी भी आप से काफी खुश होगा। रिश्ते में आकर्षण बना रहेगा।
उपाय- ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी की अदाएं आपको दीवाना बना देंगी। लाख कोशिश करने पर भी उनके मोहपाश से बाहर नहीं आ पाएंगे। प्यार का जादू सिर चढ़कर बोलेगा।
उपाय- गाय के कच्चे दूध का दान करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। साथी के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। संभव है पार्टनर का गुस्सा भी झेलना पड़े। मूड आॉफ रहेगा।
उपाय- गंगा जल का छिड़काव अपने बैडरुम में करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी रोमांटिक मूड में रहेंगे। लव लाइफ को जितना खूबसूरती से बिता सकते हैं, उतना बिताएं। कुछ नया ट्राइ करने से दोनों को आनंद की अनुभुति होगी।
उपाय- अपने बैडरुम में मोर पंख लगाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज एक्स से मिलना होगा। पुरानी बातें जहन में आएंगी। खुद को   संभाल कर रखने और उन्हें इग्नोर करने में ही भलाई है। आप के बीच झगड़ा हो सकता है। अन्य की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
उपाय- श्रीराधाकृष्‍ण मंदिर जाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप पर कोई झूठा इल्जाम लग सकता है या फिर कोई गहरी साजिश आपके खिलाफ रच सकता है। साथी आपकी सच्चाई को महत्व देंगे और हर दर्द से बाहर निकालने में सहायता करेंगे।
उपाय-  मां लक्ष्मी को मखाने अर्पित करें।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!