Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Sep, 2026 01:30 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांस में आपकी गंभीरता और परिपक्वता प्रमुख रहेगी, साथी
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांस में आपकी गंभीरता और परिपक्वता प्रमुख रहेगी, साथी दिवाने होंगे। सिंगल की किसी विशेष व्यक्ति से मिलने की संभावना है, जो उनके स्नेह को सराहेगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज इस राशि के लोग रोमांस में ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। सिंगल एक्स के सामने सच्ची भावनाओं और इच्छाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ छुट्टियों या किसी खास इवेंट पर जाने की योजना बनाएंगे, जिससे आपके रिश्ते को नया आयाम मिलेगा। सिंगल की पुराने प्यार से मुलाकात होगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका रोमांस सामंजस्यपूर्ण रहेगा, पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते को और मजबूत करेंगे। सिंगल प्यार और रोमांस को लेकर खुशनसीब रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज रोमांटिक खुशियां आपके द्वार पर दस्तक देंगी। आपका नया लुक पार्टनर के दिल पर अपना कब्जा जमा लेगा। आपकी अदाएं उन्हें घायल कर देंगी। सिंगल का मन फ़्लर्टिंग से ही प्रसन्न रहेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। एकांत के पलों का खूब लुत्फ लेंगे। सिंगल जातक अपने मन की बात कहने में घबराएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में प्रेम और मजबूती आएगी, साथी से आपको विश्वास और समर्पण मिलेगा। सिंगल रोमांस में नएपन और ताजगी की तलाश करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में पॉजिटिविटी और खुशियों की बहार छाई रहेगी। दोनों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाएगा। सिंगल अभी किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर का बदलता रवैया आपके मन को परेशान कर देगा। मैरिड कपल्स का दिन ठीक-ठाक रहेगा। क्रश की एक मुस्कान आपके बोरिंग दिन में जान डाल देगी ।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी का ध्यान रोमांस में कम और व्यावहारिकता पर अधिक रहेगा। मन ही मन कुढ़ने की बजाय संयम से काम लेना होगा। सिंगल प्रेम और रोमांस के मामले में लकी रहेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपको एक-दूसरे को समझना होगा, ईगो में आकर रिश्ता दांव पर लग सकता है। सिंगल के नए रिश्ते के लिए अवसर बढ़ेंगे लेकिन अच्छे से विचार कर हाथ आगे बढ़ाएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मीन राशि के लोग लव लाइफ में संतुलन और सामंजस्य की तलाश में रहेंगे, साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। क्रश का मतवालापन आपके प्यार को और गहरा बनाएगा।