लव राशिफल 18 सितंबर- जुदा होके भी तू मुझमें कहीं बाकी है

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 01:28 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेने के लिए कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेने के लिए कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सिंगल क्रश के प्यार में दीवानेपन की हर हद पार कर देंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़े रहेंगे और एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। क्रश और आपके रिश्ते में मौज-मस्ती और नई संभावनाएं देखने को मिलेंगी।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर का दिन काफी बिजी रहेगा, जिस वजह से वो आपको समय नहीं दे पाएंगे। रोमांस के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं होगा। सिंगल जातक जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में खुले विचार और नई संभावनाओं के साथ उत्साह बढ़ेगा, दोनों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे। सिंगल रोमांस में स्वतंत्रता और यात्रा का आनंद लेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर आपके प्रेम में इतने डूबे रहेंगे कि आपकी हर गलत बात भी उन्हें अच्छी लगेगी। सिंगल बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और कामयाब होंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपके पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं, संभल कर रहें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे लव लाइफ में समस्याएं आएं। सिंगल के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा।     

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपका छुपा हुआ रिश्ता लोगों के सामने उभर कर आ सकता है। चारों तरफ आपके प्यार के चर्चे होंगे। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल क्रश के साथ अपनी रोमांटिक भावनाओं को शेयर करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज अपनी निजी बातें किसी के साथ शेयर न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सिंगल जातक एक्स की यादों से निकलने की कोशिश करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ में नया मोड़ लेकर आएगा, खूब एंजॉय करेंगे। इंटिमेसी का मजा तो लेंगे लेकिन प्रोटेक्शन इस्तेमाल करना न भूलें। सिंगल जातक क्रश की एक झलक देखने को तरसेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज सेक्सुअल लाइफ में स्नेह और रचनात्मकता बढ़ेगी। सिंगल रोमांस और सेक्सुअल लाइफ में संतुलित दृष्टिकोण अपनाएंगे और पहले दोस्ती का आधार बनाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ पार्टी पर जाएंगे। साथी आपकी खुशी के लिए कुछ नया रोमांटिक प्लान बनाएंगे। सिंगल जातक पुरानी बातों से निकलने का प्रयास करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी अपने रिश्ते को सुधारने और परिपक्वता लाने में ध्यान देंगे, जिससे आप एक-दूसरे को बेहतर समझ सकेंगे।  सिंगल की डेली रुटीन में बड़ा चेंज आएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!