Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jun, 2026 10:28 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने जीवन में लव लाइफ का पूरा आनंद उठाना चाहते हैं तो रिश्ते को प्यार और विश्वास से सींचना होगा। सिंगल के
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने जीवन में लव लाइफ का पूरा आनंद उठाना चाहते हैं तो रिश्ते को प्यार और विश्वास से सींचना होगा। सिंगल के डबल होने में अभी समय लगेगा, आने वाला समय आपके जीवन का बेहतरीन वक्त है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज संबंधों में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्हें रबड़ की तरह खींचने की बजाय जल्द ही सुलझा लें। रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत न करें। सिंगल किसी के साथ कुछ सुकून के पल बिताएंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर मन बेवजह चिंताओं से घिर सकता है। साथी के द्वारा किए गए प्रयास आपके लिए सुकून लेकर आएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंगल की लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ कुछ हटकर रहने वाली है। खुद में अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे, जिससे साथी का दिल जीतने में पूरी तरह से सफल होंगे। सिंगल डबल होने के प्रयास जारी रखेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी समारोह में एक्स से मुलाकात क्रोध को भड़काएगी। समय और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खुद पर कंट्रोल करना ही बेहतर होगा। अन्य लव लाइफ एंजॉय करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज मन में लव मेकिंग के बहुत सारे रोमांटिक विचार पनप सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दबाने की जगह साथी से शेयर करें। संबंधों में निकटता बढ़ेगी। सिंगल मनोरंजन, आनंद और आराम में दिन व्यतित करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ को मजबूत करना चाहते हैं तो अपने से पहले साथी की खुशी का ध्यान रखें। तभी लव बॉन्ड को स्ट्रांग कर पाएंगे। सिंगल खुद को किसी की तरफ आकर्षित महसूस करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। लव लाइफ और कार्य में संतुलन बनाए रखने की जरुरत है। तभी सुखद जीवन का निर्वाह कर पाएंगे। सिंगल प्यार की खोज में रहेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी रिश्ते में चल रही दूरी को खत्म करने के लिए कहीं बाहर एकांत में जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। जिससे दिल की सभी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे। सिंगल की बेजान ज़िन्दगी में चाहत के रंग भरेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) सारा दिन रोमांस में व्यतित होगा। लव लाइफ में खूबसूरत रंग भरने के लिए एक-दूसरे की खुशी का पूरा ध्यान रखेंगे। सिंगल डबल होने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों से शेयर करने की बजाय पार्टनर से खुलकर बात करें। किसी बाहर के व्यक्ति को अपने बीच न आने दें। सिंगल खुद को अकेला फील करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ में चल रही खिंचातानी से आज निजात मिलेगा। दोनों मिल बैठकर समस्या का समाधान निकालने में कामयाब होंगे। सिंगल अकेले ही खुश रहेंगे।