लव राशिफल 13 जून- ये दूरी कहती है, पास मेरे आजा रे

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 01:35 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  क्रश के इशारे दिल को घायल करेंगे लेकिन प्रपोज करने की हिम्मत नहीं होगी। लव लाइफ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) क्रश के इशारे दिल को घायल करेंगे लेकिन प्रपोज करने की हिम्मत नहीं होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। मैरिड कपल्स किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।  

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। अन्य चांदनी रात में प्रियतम के साथ समय बिताएंगे। सिंगल का मन आज बहुत खुश रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन सही रहेगा लेकिन सिर्फ एक छोटी गलती गलतफहमी पैदा कर सकती है। सिंगल की अचानक एक्स से मुलाकात हो सकती है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर के तन-मन में लगी आग को बुझाने के लिए कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करेंगे। मैरिड कपल्स शादी के लंबे समय बाद छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल पूरे दिन क्रश के आगे-पीछे घूमते रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ अंतरंग क्षणों का आनंद लेकर खुद में बहुत ही निखार महसूस करेंगे। सिंगल क्रश की खूबसूरती को निहारते रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जीवनसाथी के साथ संबंधों का खुलकर मजा लेंगे। आप की लुक देखकर लव पार्टनर खुद को रोक नहीं पाएंगे। सिंगल क्रश को अपने दिल का हाल समझाने की कोशिश करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) विवाहित लोग अपनी तड़प को दूर करने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, उन्हें पार्टनर की तरफ से मैरिज प्रपोजल मिल सकता है। सिंगल एक्स के इंतजार में दिखाई देंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्यार के मामले में सतर्क रहें, पार्टनर के द्वारा बोले गए झूठ से मन दुखी होगा। अन्य साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सिंगल प्रेम जीवन से जुड़ा फैसला सोच-समझ कर लें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज रोमांस की आग को भड़काने के लिए साथी कुछ स्पेशल ट्राई करेगा। क्रश की एक झलक सिंगल के मन में दबे प्यार को फिर से जगा सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज एक प्यारा सा तोहफा आपके बीच दबे हुए रोमांस को फिर से उजागर कर सकता है। सिंगल क्रश को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कुछ खास योजना बनाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज परेशानी के समय में शांत रहकर दिल की सुनें। पार्टनर की कोई झूठी बात आपको गुमराह कर सकती है। सिंगल का मन किसी न किसी पर आता रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ बिताए गए समय के सुखद नतीजे मिलेंगे। नए कपल्स रोमांटिक जगह घूमने जा सकते हैं। सिंगल क्रश के साथ कोई भी फिजूल बात न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!