लव राशिफल 9 अक्टूबर- आसमानों पे जो खुदा है, उससे मेरी यही दुआ है, चांद ये हर रोज़ मैं देखूं तेरे साथ में
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Oct, 2026 07:31 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार को गहरा बनाने के लिए साथी कुछ स्पैश्ल करेंगे। जिससे दोनों के बीच नजदीकियां
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार को गहरा बनाने के लिए साथी कुछ स्पैश्ल करेंगे। जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सिंगल पुराने प्यार को भुलाने की हर संभव कोशिश करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपने साथी के साथ गहरे भावनात्मक संवाद से रिश्ते में नई जान आ सकती है। आज का दिन सिंगल की लव लाइफ को सकारात्मक दिशा में ले जाने में सहायक होगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में पैशन देखने को मिलेगा। सिंगल क्रश के साथ गहरी बातचीत कर अपनी भावनाओं को प्रकट कर सकते हैं। इस समय का लाभ उठाकर अपने रिश्ते को एक नया मोड़ देने की कोशिश करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) साथी आपको खुश करने के लिए रोमांटिक माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। नमकीन रोमांस में खो जाएंगे। सिंगल अगर अपने एकतरफा प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे, प्यार भरी नोकझोंक होगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सिंगल क्रश को प्रपोज करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी आपकी इच्छाओं को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। जिस कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सिंगल दुनिया को भुलाकर अपने एक तरफा प्यार के सपनों में खोए रहेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है, साथी से भरपूर प्यार मिलेगा। सिंगल अपने रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित रहेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज के दिन प्रेम और रोमांस का झरना बह सकता है। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल का आकर्षण चरम पर रहेगा। रोमांटिक प्रपोजल या सरप्राइज मिलने की संभावना है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी किसी रोमांटिक जगह पर लेकर जाएंगे, एक नया एहसास पैदा होगा। सिंगल क्रश को किसी और के साथ खुश देखकर अपने मन को समझाने की कोशिश करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज छोटे-छोटे लम्हे भी आपके रिश्ते में खुशी ला सकते हैं, भावनात्मक संबंध मजबूत बनेंगे। सिंगल संचार पर ध्यान दें, क्रश के साथ किसी प्रकार की मिसकम्यूनिकेशन हो सकती है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) रिश्ते में रोमांस को कायम रखने के लिए साथी आपको मजेदार तरीके से रिचार्ज करेंगे। जिससे दोनों को चरम सुख की प्राप्ति होगी। सिंगल पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, उनके रिश्ते में प्यार और खुशी का एहसास पहले से ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल की मनपसंद व्यक्ति से शादी होने के योग हैं।