लव राशिफल 14 अप्रैल- हमे तुमसे हुआ है प्यार हम क्या करें

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2022 08:07 AM

love rashifal in hindi

आज इस राशि के जातक प्यार में खोए दिखाई देंगे। पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनाएंगे। सिंगल्स के जीवन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज इस राशि के जातक प्यार में खोए दिखाई देंगे। पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनाएंगे। सिंगल्स के जीवन में एक ऐसे व्यक्ति की एंट्री होगी जिससे न केवल खुशियां आएंगी बल्कि इनके आने से भविष्य संवर जाएगा। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रोमांस में डूब कर पार्टनर के लिए कुछ ऐसा खास करेंगे जिससे सुहनरी यादें बनेंगी। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा लेकिन वो असंमजस की स्थिति में रहेंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर से उपहार मिलेगा, जो रिश्ते को नए मुकाम पर लेकर जाएगा।  सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आने की संभावना है लेकिन वो जिमेदारी में बंधने के लिए तैयार नहीं होंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर के साथ से आज बिगड़ा काम बन जाएगा, जिससे प्यार में वृद्धि होगी। प्रेमियों का मूड बहुत रोमांटिक रहेगा। सिंगल एक्स को भुलाकर नए संबंधों पर ध्यान देंगे।                                                                                                                                                                                                                                                                                        सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी शरारती मूड में होने के कारण अपना प्यार कुछ अलग अंदाज में पेश करेंगे। बिगड़े रिश्ते सही होने के आसार हैं। प्रेमी जोड़े कैंडल लाईट डिनर के लिए जाएंगे। सिंगल की लव लाइफ का आरंभ होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। एक्स के लिए बेकरारी महसूस करेंगे। जो रिलेशन में हैं एक-दूसरे पर अपनी भावनाओं को न थोपें वरना रिश्ते मधुर होने की बजाए कड़वाहट से भर जाएंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर की मस्त अदाओं को देख दिल और दिमाग पर काबू कर पाना मुश्किल हो जाएगा। सिंगल का क्रश को प्रपोज़ करने का प्लान सफल होगा, घर पर बात करेंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्यार के अलावा आपको कुछ दिखाई नहीं देगा। अपने साथी को खुश करने और रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। आज के दिन सिंगल के बने संबंध मजबूत रहेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) साथी से दूर होकर भी उनको पास से महसूस करेंगे। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता में रहेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सिंगल को मनचाहा साथी मिलेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के आगोश में आकर सुकून महसूस करेंगे। एक दूसरे में खोए रहेंगे। हर तरफ मोहब्बत का सरूर छाया दिखेगा। सिंगल के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) कपल्स को बातचीत करते समय पुरानी बातों को उठाने से बचने की जरूरत है अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं है परंतु प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंगल पर जमकर प्यार की बरसात होगी। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!