Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Apr, 2024 08:20 AM
किसी भी व्यक्ति के जीवन में जितना महत्व उसके हाथ में मौजूद चिन्हों और रेखाओं का होता है, उतना ही महत्व पैरों की बनावट और तलवे में मौजूद निशान का भी है। जिस तरह हाथ की
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Lucky Sign on Feet: किसी भी व्यक्ति के जीवन में जितना महत्व उसके हाथ में मौजूद चिन्हों और रेखाओं का होता है, उतना ही महत्व पैरों की बनावट और तलवे में मौजूद निशान का भी है। जिस तरह हाथ की रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, नेचर और भविष्य के बारे में बताती हैं, उसी तरह पैर के तलवे में बने निशान और रेखाएं भी कई राज खोलते है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के पैर के तलवे में कई निशान होते हैं। कुछ निशान अशुभ माने जाते हैं, वहीं कुछ निशान ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को बेहद भाग्यशाली बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन भाग्यशाली चिन्हों के बारे में-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर आपके तलवे गुलाबी रंग हों या खून की तरह लाल दिख रहे हों, तो ऐसे इंसान के भाग्य में जीवन की हर तरह की सुख-सुविधाएं होती है। इसके साथ ही ऐसे लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
तो वही सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिस स्त्री के पैरों के तलवे भूमि को पूरी तरह से स्पर्श करें और कमल के समान लाल हों तो ऐसे चरणों से युक्त स्त्री धनवान व ऐश्वर्यवान होती है। ऐसी स्त्री के जीवन में किसी चीज की कभी कमी नहीं रहती है.. ऐसे शुभ लक्षणों से युक्त कन्या से विवाह करने वाला व्यक्ति विवाह के बाद राजा के समान सुखी जीवन व्यतीत करता है।
आगे आपको बता दें कि जिनके तलवे के बीच में गोल आकृति बन रही हो ऐसे लोग धनवान बनते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं और जीवन में तरक्की करते हैं। इतना ही नहीं दोनों पैरों को मिलाने पर तलवे के बीच में गोल आकृति बने तो भी व्यक्ति को जीवन में बहुत धन-दौलत मिलती है... ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत तरक्की पाता है।
वहीं आपको बताते चलें कि जिनके पैरों पर त्रिशूल का चिन्ह होता है ऐसे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग सरकारी क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। ये लोग जहां भी होते हैं इनका प्रभाव बना रहता है। साथ ही धन संपत्ति की इनके पास कभी कमी नहीं होती।
इसके अलावा व्यक्ति के तलवे पर कमल, शंख, चक्र, मछली, रथ, चंद्रमा, सूर्य, गदा, बाण, पंखा, या ध्वजा जैसे चिन्ह का होना व्यक्ति को यश दिलाता है। ऐसे लोग समाज में खूब तरक्की और मान-सम्मान पाते हैं।
इसी के साथ जिन लोगों की पैरों की उंगलियां थोड़ी सी दायीं ओर झुकी हुई, आगे से गोल मुलायम, एक दूसरे से मिली हुई होती हैं वो बेहद ऐश्वर्यवान होते हैं।
अब आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की एड़ी, कोमल, सुंदर और गोलाकार होती है उनको जीवन की हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है। वहीं जिन लोगों की एड़ी बड़ी होती है वो दीर्घायु होते हैं।