Maha Shivratri 2025: इन विशेष सामग्रियों से करें शिवलिंग का अभिषेक, दूर होंगे ग्रह दोष !

Edited By Updated: 26 Feb, 2025 07:27 AM

maha shivratri 2025

आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। महादेव के भक्त बहुत से बेसब्री से आज के इंतज़ार करते हैं। अपनी जीवन की इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Shivratri 2025: आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। महादेव के भक्त बहुत से बेसब्री से आज के इंतज़ार करते हैं। अपनी जीवन की इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ अपने दया के भंडार खोल देते हैं। महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल का विशेष महत्व है, और यदि इस दिन गंगाजल में कुछ विशेष वस्तुएं मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए तो यह बहुत ही फलदायक और प्रभावशाली माना जाता है। आज जानेंगे कि महाशिवरात्रि पर गंगाजल में कौन सी वस्तुएं मिलाकर शिवजी का जलाभिषेक करें, ताकि ग्रह दोष दूर हो और शुभ परिणाम प्राप्त हों।

PunjabKesari Maha Shivratri 2025

Mix these things in Gangajal गंगाजल में मिलाएं ये वस्तुएं

शुक्र ग्रह दोष:
यदि शुक्र ग्रह से संबंधित कोई परेशानी आ रही है, जैसे कि विवाह में देरी या प्रेम संबंधों में विघ्न, तो गंगाजल में केसर और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव समाप्त होगा और शुभ फल प्राप्त होंगे।

शनि ग्रह दोष:
शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए गंगाजल में चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। यह उपाय शनि ग्रह के प्रभाव को नष्ट करता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 मंगल ग्रह दोष:
मंगल ग्रह के दोष से मुक्ति पाने के लिए गंगाजल में बिल्व पत्र और गाय का दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे मंगल ग्रह का प्रभाव शांत होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

PunjabKesari Maha Shivratri 2025

 बुध दोष: 
महाशिवरात्रि पर विधारा के पत्तों के रस को गंगाजल में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से न केवल बुध ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलती है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की मानसिक और भौतिक समस्याएं भी समाप्त होती हैं। इस उपाय को करने से बुध ग्रह की शुभ स्थिति बनने लगती है जिससे जीवन में सुधार आता है और व्यक्ति को बुद्धिमत्ता, सफलता और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

सूर्य दोष उपाय: 
महाशिवरात्रि पर गंगाजल में श्वेतार्क के पत्तों का रस मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना बहुत ही प्रभावी और शुभ होता है। इस उपाय से न केवल सूर्य दोष समाप्त होता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास भी होता है।

चंद्र दोष उपाय:
महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन होता है। इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा दोष को दूर करने के लिए काले तिल का प्रयोग किया जाता है। इस उपाय को करने से चंद्रमा दोष दूर होता है। चंद्रमा से जुड़ी समस्याओं के कारण शारीरिक बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस उपाय से स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोगों से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Maha Shivratri 2025
 


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!