Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 May, 2023 07:48 AM
आज बात करेंगे ज्योतिष में सबसे बड़े योग के बारे में वो है मंगल-शनि का षडाष्टक योग। मंगल 10 मई को कर्क राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। कर्क राशि मंगल की नीच राशि है। शनि पहले से ही कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mangal Gochar 2023: आज बात करेंगे ज्योतिष में सबसे बड़े योग के बारे में वो है मंगल-शनि का षडाष्टक योग। मंगल 10 मई को कर्क राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। कर्क राशि मंगल की नीच राशि है। शनि पहले से ही कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। कुम्भ राशि शनि की मूलत्रिकोण राशि है। यहां पर ये शनि से छठे भाव में चले जाएंगे। ये योग शुभ नहीं है। मंगल गुस्से और हिंसा के कारक हैं। शनि दुःख, दरिद्रता के कारक हैं। जब-जब ये प्लेनेट 6, 8 की पोजीशन में आते हैं तो निश्चित तौर पर काफी डिस्टर्बेंस करते हैं। आज ऐसी चार राशियों के बारे में बात करेंगे। जहां पर सबसे ज्यादा डिस्टर्बेंस होने वाली है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Cancer कर्क राशि : कर्क राशि में पहले से ही शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में मंगल का लग्न में आ जाना और लग्न में आकर नीच हो जाना ज्यादा बढ़िया नहीं है। मंगल चौथी दृष्टि से सुख स्थान को देखेंगे। पीस ऑफ माइंड में परेशानी हो सकती है। शनि की दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ रही है। मंगल जब लग्न में आते हैं तो गुस्सा ज्यादा आता है। शनि का वाणी वाले भाव में होना। शनि का उसके ऊपर दृष्टि होना और मंगल का लग्न में होकर सप्तम को देखना इसका मतलब रिलेशनशिप में प्रॉब्लम आ सकती है। पार्टनर या किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपका विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।
Leo सिंह राशि: सिंह राशि के लिए मंगल योग कारक है। सिंह राशि से मंगल बारहवें भाव में गोचर करना शुरू करेंगे। जब बारहवें भाव में मंगल गोचर करते हैं तो छठे भाव को देखते हैं। 10 मई से लेकर 30 जून तक सिंह राशि के लिए ऐसा समय है। किसी को भी पैसा उधार न दें। अगर कोई बीमारी है तो उसे हल्के में न लें। शनि आपकी कुंडली में सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ नहीं है। ये भाग्य स्थान को देख रहे हैं। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
Aquarius कुम्भ राशि: ये शनि की राशि है। शनि यहीं से गोचर कर रहे हैं। मंगल यहां से छठे भाव में गोचर करना शुरू कर देंगे। ये थोड़ा सा परेशान कर सकते हैं। मंगल भाग्य स्थान को देखेंगे। हो सकता है कोई काम अधूरा रह जाए या फिर कोई यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो वो भी कैंसल हो सकता है। मंगल जब छठे में बैठेंगे तो बारहवें भाव को देखेंगे। यहां से खर्चा देखा जाता है। यदि कोई सेहत से जुड़ी समस्या है तो उसे गंभीरता से लें।
Sagittarius धनु राशि: धनु राशि को ज्यादा प्रॉब्लम हो सकती है। मंगल आपकी कुंडली में अष्टम भाव में गोचर करना शुरू कर रहे हैं। अष्टम भाव से नीच के मंगल का गोचर करना अच्छा नहीं होता। मंगल आपकी कुंडली में पंचम भाव और बारहवें भाव के स्वामी बनते हैं। मंगल अष्टम में होने के कारण धनु राशि के जातको को थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। मंगल की चौथी दृष्टि पड़ेगी आय स्थान के ऊपर। यहां पर आय से जुड़ा कोई मसला हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728