बड़ा हादसा: ठाणे के एक बैंक्वेट हॉल में आग लगी, 1,000 से अधिक मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 10:10 AM

a fire broke out in a banquet hall in thane and more than 1 000 guests were

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद वहां विवाह समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद वहां विवाह समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में समारोहों के लिए बनाए गए एक हॉल परिसर में हुई। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब' के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट के सामान में आग लग गई।

उस समय वहां एक विवाह समारोह हो रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आयोजन स्थल पर 1,000 से 1,200 मेहमान जुटे हुए थे। उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही आग लगने का पता चला तो मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।'' दमकल अधिकारियों ने कहा कि समय पर सतर्कता और त्वरित निकासी ने ‘‘एक बड़ी त्रासदी को रोकने'' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन अभियान में दो दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक सहायक वाहन शामिल थे। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर लगभग आधी रात तक काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!